MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शनिवार 31 अक्टूबर को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

मदरसे में बच्चों से मारपीट और प्रताड़ना मामले की जांच के लिए समिति गठित

ग्वालियर के दारुल कुरान अवैध मदरसे में बच्चों के साथ कथित मारपीट और अमानवीय व्यवहार के मामले में जिला प्रशासन ने शिकंजा कसते हुए जांच का दायरा काफी बढ़ा दिया है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की अध्यक्षता में एक छह सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है जो मदरसे की व्यवस्थाओं से लेकर उसकी मान्यता और तमाम दस्तावेजों की बारीकी से जांच करेगी। इस मामले में बाल अधिकार संरक्षण आयोग और बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

65 लाख के डाकघर गबन केस में सह-आरोपी को 4 साल की कैद

मध्य प्रदेश के जबलपुर में मोतीनाला उप डाकघर में हुए 65 लाख रुपए से अधिक के चर्चित गबन मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। CBI की विशेष अदालत ने इस बहुचर्चित मामले में सुनवाई करते हुए सह-आरोपी पुनीत सेन को 4 साल की सजा सुनाई है। इस फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी बलवान शाह भलावी की पहले ही मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

कूनो में चीते की मौत के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीते की मौत के मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, उनके पास से दो भरमार बंदूकें भी बरामद की गई हैं। सभी आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में 30 करोड़ से ज्यादा बोनस ट्रांसफर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 अक्टूबर को बैतूल पहुंचे। उन्होंने यहां पुलिस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में जिले को कई सौगातें प्रदान कीं। उन्होंने 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में 30 करोड़ से अधिक की बोनस राशि ट्रांसफर की। इसके अलावा उन्होंने ग्राम वन समितियों के सदस्यों को 13 करोड़ से अधिक की काष्ठ लाभांश राशि भी ट्रांसफर की। का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। इस मौके पर उन्होंने 297 करोड़ से अधिक की लागत के 52 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 145 करोड़ से अधिक की लागत के 55 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में आए स्थानीय नागरिकों का पुष्पवर्षा कर स्वागत-अभिनंदन किया। उन्होंने विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। यहां पढ़ें पूरी खबर

तंत्र-मंत्र और रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 20 लाख की ठगी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से अंधविश्वास और ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने तंत्र-मंत्र, गृह शांति और पैसे दोगुने करने का लालच देकर एक परिवार से 20 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में सोना-चांदी ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही बैंकों में गिरवी रखे गए आभूषणों को फ्रीज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

पत्नी की आत्महत्या के 20 दिन बाद पति ने भी लगाई फांसी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के ठीक 20 दिन बाद उसके पति ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इंदरगंज थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष के साथ-साथ पुलिस पर भी गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि थाने में पूछताछ के दौरान युवक के साथ मारपीट की गई थी, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया। यहां पढ़ें पूरी खबर

25 दिन तक डर के साये में डिजिटल अरेस्ट रहे बुजुर्ग दंपत्ति!

विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बंटी नगर से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां शातिर जालसाजों ने नकली सीबीआई अफसर बनकर एक रिटायर्ड बिजलीकर्मी बुजुर्ग दंपत्ति को अपना शिकार बनाया और उन्हें 25 दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर कुल 69 लाख रुपये ठग लिए। यहां पढ़ें पूरी खबर

दुबई से 1 हफ्ते पहले लौटे IT प्रोफेशनल की सड़क हादसे में मौत

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। दुबई की एक आईटी कंपनी में कार्यरत 36 वर्षीय युवा आईटी प्रोफेशनल की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक युवक करीब एक सप्ताह पहले ही दुबई से भोपाल अपने घर लौटा था। हादसा कोलार सिक्स लेन रोड पर हुआ, जहां बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस अचानक हुई दुर्घटना से मृतक के परिवार और दोस्तों में कोहराम मच गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया

प्रसिद्ध बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया शनिवार तड़के उज्जैन पहुंचीं। यहाँ उन्होंने विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के गर्भ गृह के बाहर नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की प्रसिद्ध भस्म आरती में हिस्सा लिया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां पढ़ें पूरी खबर

‘प्यार से कोई देता है तो रख लेता हूँ…’ लोकायुक्त के शिकंजे के बाद बेशर्म EE का वीडियो हुआ वायरल

 मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ लोकायुक्त कार्रवाई के बाद जल संसाधन विभाग के एक बड़े अधिकारी का बेशर्म बयान सामने आने पर शासन ने कड़ी कार्रवाई की है। रिश्वत लेने के मामले में घिरे कार्यपालन यंत्री (EE) सी.बी. अहिरवार के कैमरे पर दिए गए विवादित बयान के बाद राज्य सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m