MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज गुरुवार 5 नवंबर को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

30 हजार की रिश्वत लेते परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर गिरफ्तार

उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने बड़ौद में बड़ी कार्रवाई की है। महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी भगतसिंह चौहान और सुपरवाइजर जयश्री खींची को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों पर शिकायतकर्ता की पत्नी की सहायिका पद पर नियुक्ति कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। यहां पढ़ें पूरी खबर

सड़क हादसे में महिला समेत 3 की मौत

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में देडतलाई-बुरहानपुर राज्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक महिला और दो युवकों समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

DAVV में छात्रसंघ चुनाव का रास्ता साफ

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में लंबे समय से टल रहे छात्रसंघ चुनाव को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश। अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए इंदौर खंडपीठ ने 75 दिनों के भीतर चुनाव कराने के निर्देश दिए। अब विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने तय समय-सीमा में चुनाव संपन्न कराने की चुनौती। यहां पढ़ें पूरी खबर

लोन दिलाने के नाम पर ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने खाया जहर

राजधानी भोपाल से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में कर्ज वसूली और ठगी के दबाव से परेशान 40 वर्षीय रैपिडो ड्राइवर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौत से ठीक पहले युवक ने करीब 13 मिनट का एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने एक व्यक्ति पर लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

80 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले पुलिस ने 80 हजार रुपये के इनामी कुख्यात डकैत कल्ली गुर्जर को एक रोमांचक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बानमोर थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच जमकर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुए बदमाश कल्ली को इलाज के लिए मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके अन्य फरार साथियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

हरदीप पुरी MP से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुन लिए गए हैं। गुरुवार को नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होते ही निर्वाचन अधिकारी ने उनके निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा कर दी। एकमात्र वैध उम्मीदवार होने के चलते उन्हें निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

शहीद TI दिलीप पुरी के घर पहुंचे PCC चीफ जीतू पटवारी

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी धार जिले के बरमण्डल पहुँचे, जहाँ उन्होंने हाल ही में शहीद हुए टीआई दिलीप पुरी के निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था और अवैध शराब के कारोबार को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। यहां पढ़ें पूरी खबर

दिलजीत के शो पर इंदौर में सियासी दंगल!

इंदौर में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के प्रस्तावित शो से पहले विवाद गहरा गया है। मेयर कार्यालय को शो रोकने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई है। दूसरी ओर महापौर की ओर से दिलजीत को देशभक्त बताने पर कांग्रेस ने सवाल खड़े कर दिए हैं। विपिन वानखेड़े ने चुनौती दी कि अगर इतना ही देशभक्ति का दावा है तो इंदौर की जनता को हजारों रुपये के टिकट खरीदने पर मजबूर क्यों किया जा रहा है? यहां पढ़ें पूरी खबर

हाई-प्रोफाइल हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का खुलासा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक प्रतिष्ठित बिजनेसमैन को कथित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के जरिए शिकार बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने कारोबारी को दुष्कर्म (Rape) और एससी-एसटी (SC-ST) एक्ट के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर करीब 40 लाख रुपये ऐंठ लिए और इसके बाद 1.5 करोड़ रुपये की और मांग कर डाली। बिजनेसमैन की शिकायत पर बागसेवनिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला, उसके पति और पिता तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

रिटायर्ड अधिकारी राकेश अग्रवाल के हत्यारे का कबूलनामा

रिटायर्ड आईएएस (IAS) राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी ने बड़ा खुलासा किया है। पूछताछ में बताया कि तानों और अपमान से कुंठित होकर बेरहमी से हत्या की थी। कत्ल के बाद घर को उड़ाने का इंतजाम किया था। आरोपी एमपी, यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के शहरों में फरारी काट रहा था। इस दौरान कबाड़ बेचकर गुजारा किया और फुटपाथ पर सोया। हर दो दिन में अपना ठिकाना बदल रहा था। यहां पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m