Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (18 अप्रैल 2026) की खबरों में तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 मौतें; बंगाल में PM मोदी ने खाई झालमुड़ी; विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर फूंका बिगुल; साध्वी सतीश सैल बनीं मिस इंडिया 2026 प्रमुख रहा।

1. तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 मौतें
तमिलनाडु में विरुधुनगर स्थित कट्टनरपट्टी स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 23 लोग मारे गए और छह घायल हुए हैं. यह विस्फोट वनजा फायरक्रैकर फैक्ट्री में हुआ, जिससे कई कमरे क्षतिग्रस्त हो गए. इन कमरों में लगभग 30 कर्मचारी मौजूद थे. घटना को लेकर SP श्रीनाथ ने बताया कि दमकलकर्मियों ने एक घंटे बाद आग पर काबू पाया और रेस्क्यू टीम ने मलबे से शव निकाले.

2. बंगाल में PM मोदी ने खाई झालमुड़ी
पीएम मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे. झाड़ग्राम में उन्होंने रैली की. इस दौरान रास्ते में वह एक दुकान पर रुके और झालमुड़ी खाई. झालमुड़ी बनाते हुए दुकानदार ने पूछा कि आप प्याज खाते हैं. पीएम ने जवाब दिया- हां प्याज खाता हूं बस दिमाग नहीं. यह सुनकर दुकानदार हंसने लगा. पीएम ने दुकानदार से इस मुलाकात का करीब 40 सेकेंड का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. साथ ही कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं. झालमुड़ी की दुकान पर रुके PM मोदी ने वहां पहुंचीं स्थानीय महिलाओं से भी मुलाकात की. पीएम मोदी वहां मौजूद बच्चों को झालमुड़ी भी खिलाया. फिर खुद भी झालमुड़ी का आनंद लिया.

3. विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर फूंका बिगुल
लोकसभ में महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद विपक्ष का उत्साह सातवें आसमान पर है. यही वजह है कि, विपक्ष एक बार फिर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सक्रिय हो गया हैं. सूत्रों के मुताबिक विपक्ष ने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए एक बार फिर प्रस्ताव लाने का फैसला किया है. यह निर्णय तब आया है जब विपक्ष ने संविधान (131 वां संशोधन) विधेयक को विफल कर दिया. पहले दिए गए नोटिस खारिज होने के बावजूद विपक्ष ने इस मुद्दे पर नया दांव खेलने की तैयारी शुरू कर दी है.

4. साध्वी सतीश सैल बनीं मिस इंडिया 2026
साध्वी सतीश सैल फेमिना मिस इंडिया 2026 बन गईं हैं। शनिवार देर रात भुवनेश्वर स्थितकलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में आयोजित ग्रैंड फिनाले में गोवा की साध्वी सतीश सैल ने 30 कंटेस्टेंट्स को पछाड़कर मिस इंडिया 2026 का ताज अपने सिर सजाया। उनका नाम अनाउंस होते ही पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और साध्वी की आंखों में खुशी के आंसू झलक पड़े। साध्वी के कॉन्फिडेंस, ग्रेस, खुद को प्रेजेंट करने के स्टाइल ने जजों का दिल जीत लिया।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
कोलकाता डीसीपी शांतनु सिन्हा के घर ED की छापेमारीः कोलकाता में ईडी ने सुबह-सुबह ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। कोलकाता डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा के घर ईडी ने छापा मारा है। रंगदारी और सिंडिकेट रैकेट में उनकी कथित संलिप्तता के मामले में ईडी ने बालीगंज स्थित उनके फ्लैट पर छापा मारा है। कोलकाता डीसीपी शांतनु सिन्हा सीएम ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं। DCP शांतनु सिन्हा के घर छापेमारी के बाद प्रदेश की सियासत का गर्म होना स्वभाविक है। (पूरी खबर पढ़े)
Lenskart के CEO पियूष बंसल की पत्नी का X अकाउंट डीएक्टिवेटः पीएम मोदी और एंटी हिंदू पोस्ट करने को लेकर लगातार आलोचना का सामना कर रही Lenskart के संस्थापक और CEO पीयूष बंसल की पत्नी निधि मित्तल बंसल का X अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया गया है। बता दें कि, उन्होंने कई वर्षों पहले एंटी हिन्दू और अन्त्य मोदी पोस्ट किय थे जिसके स्क्रीनशॉट्स अब वायरल हो रहे हैं। ये दिखाते हैं कि निधि मित्तल बंसल आम आदमी पार्टी (AAP) का समर्थन कर रही थीं, जबकि BJP और हिंदू संगठनों के खिलाफ तीखी टिप्पणियां पोस्ट कर रही थीं। (पूरी खबर पढ़े)
दिनेश त्रिवेदी बने बांग्लादेश में भारत हाई कमिश्नरः भारत सरकार ने को बांग्लादेश में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब भारत और बांग्लादेश के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत जारी है और दोनों देश अपने संबंधों को संतुलित और मजबूत बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं. पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता दिनेश त्रिवेदी की यह नियुक्ति राजनीतिक रूप से भी अहम मानी जा रही है. खासतौर पर पश्चिम बंगाल की राजनीति को ध्यान में रखते हुए इसे बीजेपी का एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है, जो आगामी चुनावी समीकरणों पर असर डाल सकता है. (पूरी खबर पढ़े)
I-PAC ने बंगाल में 20 दिन तक काम रोकाः बंगाल विधानसभा चुनाव (Bengal Assembly Elections) के प्रथम चरण के मतदान से ठीक पहले राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई। राजनीति पार्टियों के बीच तीखी जुबानी जंग के बीच बड़ी खबर सीएम ममता बनर्जी को झटका देने वाली आई है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी टीएमसी (TMC) का चुनावी मैनेजमेंट संभालने वाली संस्था (I-PAC) ने अचानक राज्य में अपने सभी कामकाज अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार, संस्था ने ई-मेल के जरिए पश्चिम बंगाल में काम कर रहे अपने कर्मचारियों को अगले 20 दिनों की छुट्टी पर भेज दिया है। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

