Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (27 जुलाई 2026) की खबरों में CJP की दोबारा आंदोलन की चेतावनी; गडकरी बोले- पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने में मेरा रोल नहीं; सरकार 200 करोड़ प्लास्टिक नोट छापेगी; Public Examination संशोधन बिल लोकसभा में पेश प्रमुख रहा।

1. CJP की दोबारा आंदोलन की चेतावनी
कॉकरोच जनता पार्टी ने सोमवार को असम, पश्चिम बंगाल और बिहार समेत अन्य राज्यों में सरकारी एजेंसी के छात्रों और प्रदर्शकारी को टारगेट बनाने पर हमला बोला है. CJP ने प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स के लिए 3 मांगे रखी थीं, जिनमें से एक मांग ये थी कि छात्रों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी. CJP प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि हमें कई रिपोर्ट्स मिल रही हैं कि स्टूडेंट्स और दूसरे प्रोटेस्टर्स को अलग-अलग स्टेट एजेंसियों, खासकर असम, वेस्ट बंगाल और बिहार में टारगेट किया जा रहा है.

2. गडकरी बोले- पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने में मेरा रोल नहीं
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने E20 एथेनॉल ब्लेंडिंग नीति को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित AI डीपफेक वीडियो और भ्रामक पोस्ट के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। गडकरी ने मानहानि का मुकदमा दायर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और अन्य संबंधित पक्षों को प्रतिवादी बनाया है।

3. सरकार 200 करोड़ प्लास्टिक नोट छापेगी
भारत में जल्द ही ₹10 और ₹20 के पॉलिमर यानी प्लास्टिक नोट नजर आ सकते हैं। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को इन नोटों के ट्रायल की मंजूरी दे दी है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि RBI ₹10 और ₹20 मूल्यवर्ग के 100-100 करोड़ पॉलिमर नोट, यानी कुल 200 करोड़ नोट, प्रायोगिक तौर पर छापेगी। हालांकि, इन नोटों का ट्रायल कब शुरू होगा, इसकी आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

4. Public Examination संशोधन बिल लोकसभा में पेश
देश में पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक पेश किया। प्रस्तावित कानून में पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितता करने वालों के खिलाफ कड़ी सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
पंतजलि के आटे में कीटनाशकः बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स के शेयरों में सोमवार, 27 जुलाई को भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी के गेहूं के आटे की एक खेप में तय कानूनी सीमा से अधिक कीटनाशक अवशेष मिलने और उसे वापस मंगाने के आदेश के बाद निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा है। (पूरी खबर पढ़े)
धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP की ‘रेजिग्नेशन पार्टी’ का वीडियो वायरलः धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की कथित ‘रेजिग्नेशन पार्टी’ के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। दावा किया जा रहा है कि एक होटल में CJP प्रवक्ता सौरव दास, आशुतोष रांका समेत कई छात्र एकत्र हुए और पार्टी की। वायरल वीडियो में कुछ लोग डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो पर अंग्रेजी में ‘Resignation Party’ लिखा हुआ है। (पूरी खबर पढ़े)
CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूलेः भारत में कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के भारी दबाव व असर अब नेपाल की सरकार पर दिखने लगा है. नेपाल में परीक्षा पेपर लीक होने के बाद बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है. सरकार ने देश के युवाओं को भरोसा दिया है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई होगी. सरकार और शिक्षा प्रशासन ने इस गंभीर मामले पर त्वरित कदम उठाए हैं. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. (पूरी खबर पढ़े)
एक दिन में 934 रुपए उछला गोल्डः सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार (27 जुलाई) को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में मजबूत तेजी दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट और अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता की बढ़ती उम्मीदों ने कमोडिटी बाजार का माहौल बदल दिया है।इसका असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दिया। फेडरल रिजर्व की अहम बैठक से पहले निवेशकों की नजर अब सोना-चांदी की चाल पर टिकी हुई है। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


