MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज मंगलवार 19 मई को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
पेट्रोल-डीजल के दामों में 10 रुपए प्रति लीटर कमी की मांग
एक हफ्ते के अंदर पेट्रोल डीजल की कीमतों में दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है। इसे लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने राज्य सरकार से पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में कमी कर 10 रुपये प्रति लीटर राहत देने की मांग की है। कमलनाथ ने कहा कि सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में वृद्धि के पीछे अंतरराष्ट्रीय कारण बता रही है, लेकिन सचाई यह है कि मध्य प्रदेश की जनता के लिए बाहरी कारणों की तुलना में राज्य सरकार के टैक्स कीमत वृद्धि का सबसे बड़ा कारण है। यहां पढ़ें पूरी खबर
महाकाल मंदिर के पास जमीन घोटाला
महाकाल मंदिर के निकट बेशकीमती सरकारी जमीन के 31 करोड़ रुपए के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। आरोप है कि राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज इस भूमि को साजिश के तहत निजी खातों में ट्रांसफर कर दिया गया और फिर इसे बेहद कम कीमत पर बेचा गया। अब इस प्राइम लोकेशन पर एक फाइव स्टार होटल बनाने की योजना चल रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
सीएम डॉ. मोहन ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल हुए। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां दंतेश्वरी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से चर्चा भी की। इसके अलावा उन्होंने दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र का भी भ्रमण किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
तबादला नीति 2026 का ड्राफ्ट तैयार
मध्य प्रदेश में तबादलों पर लगा बैन हट सकता हैं। तबादला नीति का ड्राफ्ट तैयार हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री सचिवालय को प्रस्ताव भेजा है। 20 मई बुधवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव आ सकता है। बताया जा रहा है कि तबादला नीति 2026 को मंजूरी मिल सकती है। इस नीति में स्वैच्छिक और प्रशासनिक तबादलों के लिए अलग-अलग व्यवस्था होने की संभावना है। यहां पढ़ें पूरी खबर
ट्विशा के पति के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी
ट्विशा शर्मा की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। हाई प्रोफाइल केस में अब केंद्रीय गृह मंत्रालय भी शामिल हो गया है। दरअसल, ट्विशा के पति समर्थ सिंह जमानत याचिका खारिज होने के बाद से पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसके बाद पुलिस को आशंका है कि वह विदेश भाग गया है। वहीं सुसाइड केस में इस्तेमाल की गई बेल्ट की रिपोर्ट भी सामने आई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में VIP दर्शन के नाम पर ठगी
खंडवा जिले के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालुओं से VIP दर्शन के नाम पर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बीते 8 दिनों में ऐसे दो मामलों का खुलासा हुआ है, जिससे मंदिर व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन ने कहा है कि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जा रही है। लोगों से भी अपील है कि अनाधिकृत लोगों के झांसे में न आएं। यहां पढ़ें पूरी खबर
मैहर में बेकाबू ट्रक ने ली 3 की जान
मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ, जो कई परिवारों के लिए जिंदगीभर का दर्द बन गया। मां शारदा देवी के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से इतनी बेरहमी से टक्कर मारी कि पूरा वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अमदरा थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी समेत 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यहां पढ़ें पूरी खबर
‘इंस्टाग्राम क्वीन’ पलक रजक की संदिग्ध मौत
सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी और ‘इंस्टाग्राम क्वीन’ के नाम से पहचानी जाने वाली 21 साल की पलक रजक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने सनसनी फैला दी है। आत्महत्या और हत्या के दावों के बीच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खासकर मौत के कुछ दिन पहले उसके द्वारा पोस्ट की गई सोशल मीडिया रील्स को भी जांच में लिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
MP की हनी ट्रैप गर्ल श्वेता जैन गिरफ्तार
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर हाई-प्रोफाइल हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक बड़े कारोबारी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इस मामले के तार भोपाल से भी जुड़े हैं, जहां से चर्चित आरोपी श्वेता जैन को हिरासत में लिया गया है। वहीं, खाकी भी इस मामले में दागदार होती नजर आ रही है; क्राइम ब्रांच एक पुलिस आरक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
20 मई को वर्चुअल होगी डॉ मोहन की कैबिनेट बैठक
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में 20 मई बुधवार को कैबिनेट की बैठक होगी। खास बात ये है कि यह मीटिंग वर्चुअल होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और डिजिटल मीटिंग्स की अपील के बाद डॉ मोहन सरकार ने यह फैसला लिया है। यानी इस बार मंत्रालय की कैबिनेट बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

