MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज मंगलवार 2 जून को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
20 साल बाद सार्वजनिक परिवहन की वापसी
मोहन सरकार ने मध्य प्रदेश के करोड़ो यात्रियों के लिए राहत का अब तक का सबसे बड़ा पिटारा खोल दिया है। राज्य में करीब दो दशक यानि 20 साल के लंबे अरसे के बाद सार्वजनिक परिवहन की एक बार फिर शानदार वापसी होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार प्रदेशवासियों को सड़क परिवन निगम के रूप में एक बेहद खास और बड़ा तोहफा देने जा रही है। इसके तहत आगामी 1 अगस्त से राज्य के 620 रूट पर 2432 सुगम बसें सड़कों पर दौड़ने लगेगी। पढ़ें पूरी खबर…
PCC चीफ ने पीएम मोदी पर बोला बड़ा हमला
मध्य प्रदेश के पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने नीट पेपर लीक को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के देश की सत्ता में काबिज होने के बाद 90 बार पेपर लीक हुए। वहीं उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की भी मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…
Twisha Sharma Suicide Case: सास-पति को 14 दिन की जेल
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस (Twisha Sharma Suicide Case) में कोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को जेल भेज दिया है। दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। मां-बेटा 16 जून तक सलाखों के पीछे रहेंगे। बता दें कि इससे पहले दोनों आरोपी सीबीआई की रिमांड पर थे। पढ़ें पूरी खबर…
तीन विधायकों पर संगठन सख्त
एमपी बीजेपी में अंदरूनी बयानबाजी और अनुशासन को लेकर सियासी पारा गरम है। अपनी ही सरकार और व्यवस्था के खिलाफ लगातार मुखर हो रहे पार्टी के तीन विधायकों पर अब संगठन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की छवि और सरकार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले बयानों को लेकर प्रदेश नेतृत्व पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। पढ़ें पूरी खबर…
पद्मश्री बशीर बद्र को श्रद्धांजलि: सरकार स्थापित करेगी साहित्यिक पुरस्कार
संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने शायर-ए-इनसानियत पद्मश्री डॉ. बशीर बद्र की स्मृति में मध्यप्रदेश शासन द्वारा एक प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार स्थापित करने की घोषणा की है। मंत्री लोधी ने सोमवार को दिवंगत शायर डॉ. बशीर बद्र के परिवार से उनकी भोपाल स्थित निवास पर मुलाकात की और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। पढ़ें पूरी खबर…
भोजशाला पहुंचे अखिल भारतीय संत समिति के पदाधिकारी
भोजशाला मां वाग्देवी मंदिर में अखिल भारतीय संत समिति के संयुक्त महासचिव राधे-राधे बाबा एवं महामंडलेश्वर नरसिंहदास महाराज के नेतृत्व में संतों का दल पहुंचा। मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना कर दर्शन किए तथा हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान संत समाज ने भोजशाला को लेकर आए हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे हिंदू समाज की आस्था, श्रद्धा और पूजा के अधिकार की जीत बताया। पढ़ें पूरी खबर…
बिल्ली के पंजे से पहली बार फैला रेबीज
ग्वालियर में बिल्ली के पंजा मारने से फैले रेबीज से 13 साल के मासूम की मौत हो गई। यह पहली बार है जब बिल्ली के पंजा मारने की वजह से किसी को रेबीज हो गया। पढ़ें पूरी खबर…
मंत्री कृष्णा गौर की रिश्तेदार पर जमीन कब्जाने का आरोप
मध्य प्रदेश की मंत्री कृष्णा गौर की एक रिश्तेदार पर जमीन हड़पने का आरोप लगा है। आरोप है कि जेसीबी लेकर खेत में जबरन नाली खुदवाई गई। इसका विरोध करने पर मारपीट और धमकी भी दी गई। वहीं इस पर कांग्रेस ने हमला बोला है। साथ ही निष्पक्ष जांच की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…
शादी के महज 3 महीने बाद महिला अधिवक्ता की मौत…
जबलपुर में एक नवविवाहिता महिला अधिवक्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कानून और समाज दोनों को झकझोर कर रख दिया है। मृतिका के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी कविता की हत्या की गई है। इंसाफ की गुहार लेकर पीड़ित पिता अब जिला न्यायालय पहुंचे हैं, जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस और ससुराल पक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पढ़ें पूरी खबर…
कब्र में दफन मां पर हत्या का मुकदमा
आमतौर पर पुलिस जीवित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करती है, लेकिन शहडोल जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को चौंका दिया है। यहां एक ऐसी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है, जिसे कुछ दिन पहले ही उसकी तीन मासूम बेटियों के साथ दफनाया जा चुका है। सुनने में यह भले ही अटपटा लगे, लेकिन यह पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है। पढ़ें पूरी खबर…
मध्यप्रदेश की बेटी ने रचा इतिहास
मध्य प्रदेश की बेटी अंजना यादव ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। अंजना यादव ने माउंट एवरेस्ट फतह कर वहां तिरंगा लहराया है। विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। अंजना यादव की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर…

