MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज गुरुवार 21 मई को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
CM डॉ मोहन ने राहुल गांधी से की इस्तीफे की मांग
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया बयान पर तीखा पलटवार किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी की भाषा को असंसदीय और अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि उनका बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस के प्रति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पढ़ें पूरी खबर…
जीतू पटवारी का दावा: सरकार को निपटाने में लगे हैं शिवराज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर प्रदेश में सियासत पारा गर्म है। उनके बयान की सीएम डॉ मोहन यादव के निंदा के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का भी बयान सामने आया है। जीतू ने कहा- देश की अर्थव्यवस्था डूब गई। देश बेरोजगार हो गया। देश में सरकार ट्रंप चलाता है, देश संकट में है, यह बीजेपी के पाप है। हमारे पड़ोस के देश में सस्ता पेट्रोलियम मिलता है और हम महंगा बेचते हैं। पढ़ें पूरी खबर…
CM सिक्योरिटी में बड़ी चूक
भोपाल के लालघाटी इलाके में मुख्यमंत्री के काफिले की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई। निशातपुरा थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए सीएम काफिले को ओवरटेक कर दिया, जिसके चलते कुछ देर के लिए काफिला रुक गया। पढ़ें पूरी खबर…
भोजशाला में अब भी ‘कमाल मौलाना मस्जिद’ का टिकट!
धार भोजशाला मामले में 15 मई 2026 को इंदौर हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद भी जमीनी तस्वीर नहीं बदली है। हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) पर सीधे-सीधे हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं। मुख्य याचिकाकर्ता आशीष गोयल और एडवोकेट विनय जोशी ने ASI को मेल और पत्र भेजकर कहा है कि कोर्ट के आदेश का पूर्ण पालन अब तक नहीं हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
ट्विशा शर्मा के आरोपी पति समर्थ सिंह ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
भोपाल में बहुचर्चित ट्विशा शर्मा हाई प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री के आरोपी समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत याचिका लगाई है। उन्होंने हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ में याचिका लगाई है। इधर पीड़ित परिवार ने आरोपी समर्थ सिंह को अग्रिम जमानत नहीं देने के लिए अपील की है। ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की भी जमानत रद्द करने की गुहार लगाई है। पीड़ित पक्ष ने जबलपुर हाईकोर्ट में गुहार लगाई है। पढ़ें पूरी खबर…
देवास में तीन दोस्तों की मौत
देवास के खातेगांव में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां नर्मदा नदी में नहाने गए चार युवक पानी में डूब गए। इस घटना में तीन की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे के बाद परिजनों समेत पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर…
हनीट्रैप केस में बीजेपी नेत्री गिरफ्तार!
इंदौर में कंस्ट्रक्शन कारोबारी हितेन ठाकुर से हुई ब्लैकमेलिंग के मामले में परत-दर-परत कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब बहुचर्चित हनीट्रैप कांड की मुख्य किरदार श्वेता जैन सहित सागर की एक महिला और खुद पुलिस विभाग के एक आरक्षक का नाम सामने आने से हड़कंप मच गया है। क्राइम ब्रांच मोबाइल फोन, उपकरणों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर इस पूरे मायाजाल को खंगालने में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर…
देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
देवास के टोंककला पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले के मुख्य आरोपी मुकेश विज को चीन के ग्वांग्झू से भारत लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पहले से लुक आउट सर्कुलर जारी था। वहीं फरार चल रहे एक अन्य आरोपी महेश चौहान को भी दिल्ली से पकड़ा गया है। पढ़ें पूरी खबर…
ग्वालियर में दो नवविवाहिताओं ने किया सुसाइड
ग्वालियर शहर में एक ही दिन में आत्महत्या की दो बड़ी घटनाओं से सनसनी फैल गई। दोनों मामलों में नवविवाहित महिलाओं ने फांसी लगाकर जान दे दी। पहली घटना में मोबाइल रिचार्ज नहीं कराने की बात सामने आई है, जबकि दूसरी घटना के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पढ़ें पूरी खबर…
MP के ‘डॉक्टर हनुमान’ मंदिर को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड का सम्मान
पवनपुत्र हनुमान के कई चमत्कारी मंदिर भारत देश में हैं लेकिन मध्यप्रदेश के भिंड जिले में स्थित दंदरौआ धाम का इतिहास और चमत्कार सबसे अनोखा है। यह देश का एकमात्र ऐसा धाम है, जहां हनुमान जी को “डॉक्टर हनुमान” के रूप में पूजा जाता है। सदियों से चली आ रही इस अटूट आस्था और यहां होने वाले दिव्य चमत्कारों को देखते हुए अब इस मंदिर को ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया’ ने एक विशेष सम्मान से नवाजा है। पढ़ें पूरी खबर…
CM ने की जल गंगा संवर्धन अभियान को सार्थक बनाने की अपील
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 21 मई को जनता से जल गंगा संवर्धन अभियान में शामिल होने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि इतना बड़ा अभियान जनता के सहयोग से ही सार्थक हो सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में रहीम के दोहे का भी जिक्र किया। इस दोहे के जरिये उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति में पानी का एक अलग ही स्थान है। कोई अनुष्ठान, कोई पूजा बिना पानी के संकल्प के पूरी नहीं होती। पढ़ें पूरी खबर…
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका
दतिया जिले मं उपचुनावों की सुगबुगाहट के बीच राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। यहां कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कांग्रेस का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। पढ़ें पूरी खबर…

