MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शुक्रवार 5 जून को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

उच्च शिक्षा में बड़ा बदलाव

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की तर्ज पर राज्य परिषद अर्थात सैक के गठन की कार्यवाही की जाएगी। इसी कड़ी में प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की आवश्यकता के अनुसार नए महाविद्यालय प्रारंभ किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा- राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की तर्ज पर राज्य परिषद अर्थात सैक के गठन की कार्यवाही प्रारंभ करें। पढ़ें पूरी खबर…

इंदौर में रेडिसन चौराहे तक दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन

इंदौर मेट्रो को लेकर शहरवासियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। करीब एक साल बाद मेट्रो अपने मौजूदा रूट से आगे बढ़ते हुए यात्रियों के साथ रेडिसन चौराहे तक पहुंचेगी। 18 जून से गांधी नगर स्टेशन से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। पढ़ें पूरी खबर…

रायसेन में 5 यात्रियों की मौत

रायसेन में दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। क्रॉसिंग के दौरान 2 बसों की आपस में टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि 5 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर…

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। 8 आईपीएस का तबादला कर दिया गया है। वहीं लंबे समय से एक जिले में पदस्थ एडिशनल एसपी रैंक के 66 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। विधायक प्रीतम लोधी से विवाद के दौरान सुर्खियों में आए अफसर का प्रमोशन कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने देश की परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। दिग्विजय सिंह ने परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक और गड़बड़ियों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से पिछले 8 वर्षों के परीक्षा घोटालों पर एक ‘श्वेत पत्र’ (White Paper) जारी करने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…

महाकाल मंदिर के ‘त्रिनेत्र’ का राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 के लिए चयन

श्री महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल रुद्रसागर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट एरिया में सुरक्षा के लिए तैयार किया गया ‘त्रिनेत्र’ प्रोजेक्ट अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। AI आधारित इस अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 के लिए चुना गया है। पढ़ें पूरी खबर…

इंदौर में टला दिल्ली जैसा ‘अग्निकांड’

इंदौर के लसूड़िया इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रिक गाड़ियों के शोरूम में शुक्रवार को भीषण आगजनी हो गई। इस घटना ने कई परिवारों की जान आफत में डाल दी। पड़ोसियों ने बड़ी मशक्कत कर सभी को सुरक्षित निकाला। पढ़ें पूरी खबर…

SECL के चार अधिकारियों को जेल

सीबीआई कोर्ट जबलपुर ने एसईसीएल (SECL) के चार अधिकारियों को सजा सुनाई है। इतना ही नहीं चारों अफसरों पर एक-एक लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना भी लगाया है। जांच के बाद CBI अदालत ने यह फैसला सुनाया है। आइए जानते है आखिर पूरा मामला क्या है। पढ़ें पूरी खबर…

दमोह में कांग्रेस नेता गिरफ्तार! 

मोह जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला ने युवक कांग्रेस के एक पदाधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। महिला ने पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी कांग्रेस नेता के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

भस्म आरती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

धार्मिक नगरी उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती व्यवस्था में अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है। मंदिर प्रशासक व अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने मध्यरात्रि औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान तीन ऐसे प्रकरण सामने आए, जिनमें श्रद्धालुओं से भस्म आरती में प्रवेश अनुमति दिलाने के नाम पर 2500 रुपये प्रति व्यक्ति की अतिरिक्त राशि वसूले जाने की शिकायत मिली। पढ़ें पूरी खबर…

पढ़ें पूरी खबर…

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m