MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज रविवार 7 जून को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

MP में जेल प्रहरी समेत 4 परीक्षा रद्द

MPESB की ओर से आयोजित वनरक्षक, जेल प्रहरी समेत 4 परीक्षा रद्द कर दी गई। इससे अभ्यर्थी भड़क उठे और धरने पर बैठ गए। लेकिन हद तो तब हो गई जब गलती मानने के बजाय सेंटर वालों ने पुलिस बुला ली। यहां पढ़ें पूरी खबर

ई-प्रवेश की दूसरी मेरिट सूची जारी

मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रतीक्षा कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ई-प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे चरण की आवंटन सूची जारी कर दी है। इस चरण में कुल 1 लाख 25 हजार 917 विद्यार्थियों को स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए महाविद्यालय आवंटित किए गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का ‘मिशन भोपाल’

नामांकन दाखिल करने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन कल राजधानी भोपाल में अपना नामांकन दाखिल करने जा रही है। इस दौरान कांग्रेस हाईकमान और प्रदेश नेतृत्व मिलकर एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है। जिसे लेकर सभी विधायकों को कड़े और विशेष निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

डकैत के महिमामंडन पर घिरे BJP विधायक

अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर अपनी विवादित शब्दावली को लेकर बैकफुट पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर विधायक ने अहिल्याबाई होल्कर की जयंती कार्यक्रम के दौरान दिए गए अपने बयान पर खेद प्रकट किया है। लोधी ने वीडियो में सफाई देते हुए सभी समाजों को साथ लेकर चलने की बात कही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

जमीनी विवाद में पति-पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दिगौड़ा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में एक दंपती(पति पत्नी) की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान चैनू घोष और उनकी पत्नी ताना घोष के रूप में हुई है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में भारी तनाव का माहौल है। यहां पढ़ें पूरी खबर

बरगी डैम में एक और मौत

मध्य प्रदेश का मशहूर पर्यटन स्थल बरगी डैम एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन किसी अच्छी वजह से नहीं बल्कि एक और हुई मौत की वजह से। जहां एक युवक की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। युवक गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाया और लहरों में समा गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

घर के बाहर विवाद देख लाइसेंसी बंदूक लेकर निकलीं बीजेपी नेत्री, गैलरी में खून से लथपथ मिली लाश

 मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बेहद सौंकाने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रांझी थाना क्षेत्र के पुराने शोभापुर में देर रात चली एक गोली ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। इस घटना में बीजेपी नेत्री संगीता रजक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई है। खून से लथपथ हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उन्होने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव और सनसनी का माहौल है। यहां पढ़ें पूरी खबर

मासूम का गायब होना इत्तेफाक या मानव तस्करी का जाल?

रतलाम जिले के जावरा स्थित प्रसिद्ध हुसैन टेकरी से एक 6 माह के मासूम बच्चे के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हालांकि रतलाम पुलिस ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने राज्यस्थान के एक बड़ संगठित गिरोह से जुड़े दो शातिर आरोपियों और एक बाल अपचारी को भी गिरफ्तार कर लिया है। अपहृत बालक सयान को सकुशल बरामद कर माता-पिता को सौंप दिया गया है। वहीं इस कामयाबी पर देर शाम हुसैन टेकरी समिति द्वारा जांबाज पुलिस टीम का सम्मान भी किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

केंद्रीय जेल में तंबाकू ले जाते पकड़ा गया प्रहरी

केंद्रीय कारागार में प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने के मामलों पर लगातार कार्रवाई के बावजूद ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में गांजा सप्लाई के मामले में एक एएसआई पर निलंबन व विभागीय कार्रवाई की गई थी, वहीं अब जेल प्रहरी तंबाकू ले जाते हुए पकड़ा गया है। घटना के बाद जेल प्रशासन ने तत्काल सख्त कदम उठाते हुए संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

जेल में कैसे कटेगी पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे की रातें?

हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मामले में गिरफ्तार पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को भोपाल सेंट्रल जेल की जिन सलाखों के पीछे भेजा गया है, वहां उनके लिए पल-पल भारी होने वाला है। खबर सिर्फ यह नहीं है कि मां-बेटे जेल में हैं, बल्कि सबसे बड़ा और चौंकाने वाला पहलू यह है कि इसी भोपाल सेंट्रल जेल में 29 ऐसे कैदी बंद हैं, जिन्हें कभी खुद गिरिबाला सिंह ने जज रहते हुए सजा सुनाई थी। अब सवाल यह उठता है कि जिस जेल में खुद के फैसले से सजा पाए अपराधी मौजूद हों, वहां एक पूर्व जज और उनके बेटे का क्या होगा? यहां पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m