शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 15 सितंबर 2026 को प्रस्तावित एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम के विरोध के स्वर उठने लगे हैं। मध्य प्रदेश मुस्लिम त्योहार कमेटी ने प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति तत्काल रद्द करने की मांग की है।
माहौल बिगड़ने की आशंका
कमेटी का कहना है कि भोपाल की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने के लिए ओवैसी का कार्यक्रम रद होना चाहिए, क्योंकि उनके बयानों से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और शहर का माहौल खराब हो सकता है। जिस सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर में ओवैसी के कार्यक्रम की अनुमति दी गई है, वहां वर्तमान में गणेशोत्सव के दौरान कई धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन होते हैं।
टी. राजा सिंह का हवाला
कमेटी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब विधायक टी. राजा सिंह के कार्यक्रम को कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताते हुए अनुमति नहीं दी गई थी, तो इसी आधार पर असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम को भी परमिशन नहीं दी जानी चाहिए। 15 सितंबर के इस प्रस्तावित आयोजन को लेकर कमेटी के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से शांति व्यवस्था बनाए रखने के हित में अनुमति वापस लेने का आग्रह किया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



