दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। औद्योगिक क्षेत्र मोहासा स्थित ‘भगवती राइस मिल’ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मिल में काम करने के दौरान पॉलिश मशीन की चपेट में आने से 45 वर्षीय मजदूर महेश नामदेव का एक हाथ और एक पैर कटकर शरीर से अलग हो गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर हालत में घायल मजदूर को इलाज के लिए भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
20 घंटे तक दबाए रखा मामला, मौके से गायब मिले सबूत
घटना शनिवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है, लेकिन आरोप है कि मिल प्रबंधन ने इस खौफनाक हादसे को करीब 20 घंटे तक दबाए रखा। जब मामले का भंडाफोड़ हुआ, तब जाकर प्रशासनिक अमला हरकत में आया। नायब तहसीलदार, माखननगर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर और श्रम निरीक्षक ज्योति अय्यर ने मौके पर दबिश दी, लेकिन वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला।सोमवार को जब औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम दोबारा जांच करने पहुंची, तो घटनास्थल का नजारा देखकर सब हैरान रह गए। मौके से खून और हादसे से जुड़े तमाम सबूत गायब थे, जिससे साक्ष्य मिटाने की आशंका गहरा गई है।
एमपी वालों हो जाओ सावधान! सिवनी-मंडला और बालाघाट में अति भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने की ये अपील
न ग्रुप बीमा, न सुरक्षा के इंतजाम
जांच में कंपनी की संवेदनहीनता और सुरक्षा व्यवस्था में भारी लापरवाही उजागर हुई है। कंपनी ने मजदूर का कोई ‘समूह बीमा’ (ग्रुप इंश्योरेंस) भी नहीं कराया था। फिलहाल मजदूर के पास ‘संबल कार्ड’ होने के कारण प्रशासन उसे आंशिक क्षति के तहत ₹1 लाख की सहायता राशि दिलाने की प्रक्रिया कर रहा है।
MP में देर रात दर्दनाक हादसा: काल के गाल में समाए 5 मजदूर, 20 से ज्यादा घायल
दोषियों पर होगी कानूनी कार्रवाई
यद्यपि कंपनी अस्पताल का खर्च उठाने का दावा कर रही है, लेकिन सुरक्षा में हुई इस जानलेवा चूक पर प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारी मीडिया और प्रशासन के सवालों से भागते नजर आ रहे हैं। सहायक श्रम आयुक्त रजनी मालवीय के अनुसार पुलिस और सुरक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कड़ा कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

