Today’s Top News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है. इसके साथ ही उन्होंने घटना की निंदा करते हुए मृतात्माओं की शांति की प्रार्थना की.
सरगुजा। जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरी कला में जंगली बंदरों ने जमकर आतंक मचाया। बस्ती में घुसे बंदर ने उत्पात मचाते हुए पालने में सो रहे 5 माह के मासूम बच्चे को उठाकर पानी से भरे ड्रम में डाल दिया। गंभीर हालत में बच्चे को पहले लखनपुर अस्पताल लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा गिरोह और फर्जी सिम कार्ड के अवैध कारोबार से जुड़े बहुचर्चित मामले में पुलिस की जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। थाना पेंड्रा में दर्ज अपराध में पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड, म्यूल बैंक खातों और ऑनलाइन सट्टे के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल सभी आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया जा चुका है और मामला ट्रायल के अंतिम चरण में है।
रायगढ़। करीब तीन वर्ष पहले तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, रायगढ़ ने 31 जुलाई 2026 को चार आरोपियों को दोषी ठहराते हुए दो-दो आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है।
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल कोषाध्यक्ष) भास्कर मुदलियार को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के दौरान उनकी भूमिका सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि इस मामले में अब तक GM-AGM समेत कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
सीएम साय की बड़ी घोषणा, आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को 20-20 लाख देगी सरकार…
बंदरों का आतंक : 5 माह के मासूम को पालने से उठाकर पानी से भरे ड्रम में डाला, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
फर्जी सिम कार्ड के जरिए चलता था ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क, ‘राजा रानी बुक ग्रुप’ से जुड़े 11 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
दोहरे हत्याकांड मामले में तीन साल बाद आया बड़ा फैसला: चारों आरोपी दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा
BSP लोहा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई : भाजपा नेता गिरफ्तार, अब तक 17 आरोपी अरेस्ट, पुलिस की जांच जारी

Kulgam Terror Attack : नाम पूछकर छत्तीसगढ़ के मजदूरों की हत्या, उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा- खोजकर मारा जाएगा, कोई संशय नहीं
कुलगाम में दो मजदूरों की हत्या: दीपक बैज ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- धर्म पूछकर गोली मारना षडयंत्र तो नहीं ?
ग्राउंड रिपोर्ट – ये है मंत्री के इलाके का हाल : पुराने भवन को तोड़ने के दो साल बाद भी नहीं बना नया स्कूल भवन, तालाब, बंदर और सांप के डर के बीच पढ़ रहे बच्चे
आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्रा की मौत : परिजनों ने लापरवाही के लगाए आरोप, हटाई गई अधीक्षिका
पत्रकारों से चर्चा: भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा- प्रदेश भर के अटल प्रतिमाओं की होनी चाहिए जांच…
शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक कृत्य! स्कूल कार्यालय में जाम छलकाते मिले दो शिक्षक, वीडियो हुआ वायरल
चावल कारोबारी की हत्या का खुलासा: बिजनेस अच्छा चलने से नाराज था दोस्त, कैंची-पाना से मारकर उतारा था मौत के घाट
Viral Video: जिम्मेदारों को जगाने गड्ढे में बैठकर नहाया युवक, खोली बदहाल सड़क की पोल…
अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर प्रहार : ओडिशा से दो कार में भरकर ला रहे थे 62 लाख का सूखा नशा, 3 गिरफ्तार
अस्पताल में आधी रात हंगामा : एंबुलेंस नहीं मिलने पर भड़का विवाद, स्वास्थ्य कर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप, थाने में हुई शिकायत
चलती ट्रेन के सामने लेटकर युवक ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा: तेंदुए ने रिहायशी इलाके में मचा रखा था आतंक, अब पिंजरे में हुआ कैद
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


