Today’s Top News: 5 दिन की ED रिमांड पर रामगोपाल अग्रवाल, साथी की खौफनाक हत्या CCTV में कैद, नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ‘गुटखा किंग’ पर GST विभाग ने लगाया 317 करोड़ का टैक्स-पेनल्टी… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
Today’s Top News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की मुश्किलें और बढ़ती जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें गिरफ्तार कर आज सेंट्रल जेल से रायपुर कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया, जहां से उन्हें 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया गया है। अब ED अगले पांच दिनों तक उनसे शराब घोटाले और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ करेगी।
दुर्ग। वन विभाग में रेंजर की नौकरी लगाने के नाम पर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भिलाई भट्ठी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। आरोपियों ने 8 लाख रुपए लेकर फर्जी तरीके से तैयार नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रार्थी को दिया था।
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में हुए विवाद के बाद दो लकड़हारों ने अपने ही साथी की हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है।
कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने नकली नोट तैयार कर बाजार में खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना बोड़ला, चौकी पोंडी और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर कुल 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट, कलर प्रिंटर, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल टाटा पंच ईवी कार बरामद की गई है।
दुर्ग। दुर्ग के चर्चित गुटखा कारोबारी गुरमुख जुमनानी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राज्य जीएसटी विभाग ने उसके खिलाफ 317 करोड़ रुपये की टैक्स और पेनल्टी का आदेश जारी किया है। विभाग के आदेश के अनुसार निर्धारित राशि 90 दिन के भीतर जमा करनी होगी।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –