Today’s Top News: बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक अधेड़ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। यह मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र का है।

सक्ती। छत्तीसगढ़ की सक्ती पुलिस ने 13 वर्षीय बालक की हत्या के सनसनीखेज मामले का 40 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते बालक को पैसों का लालच देकर घर से बुलाया, गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर हत्या में इस्तेमाल होने वाला रापा भी जब्त कर लिया है।
रायपुर। मुसलमान के बच्चे ईमानदार हैं, ईसाई के बच्चे ईमानदार हैं, क्योंकि वो कुरान और बाइबिल पढ़ते हैं. लेकिन हमारे बच्चे ईमानदार नहीं हैं, क्योंकि वो गीता नहीं पढ़ते हैं. हमने बच्चे को हाऊ टू अर्न मनी सिखाया है. गीता-महाभारत का ज्ञान नहीं दिया. यह बात प्रसिद्ध कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान एक सनातनी के तौर पर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कही.
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। यह बैठक नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के रायपुर स्थित निवास पर आयोजित की गई। करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, रविंद्र चौबे सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे।
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने साथियों के साथ मिलकर अपने ही पति की पिटाई करके उसे कुएं में फेंक दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल पति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह पूरा मामला बीजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
महिला से गैंगरेप: घर लौटते समय रास्ता रोककर दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
मदनवाड़ा नक्सल हमले की 17वीं बरसीं, SP समेत 29 जवान हुए थे शहीद
Chhattisgarh : नदी में डूब रहे दो बच्चों को बचाया, लेकिन खुद जान गंवा बैठा युवक, अगली सुबह मिला शव
नक्सलियों के बड़े डंप का खुलासा: सोने के बिस्किट, हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
DJ बजाने पर 1.05 करोड़ की पेनल्टी! हाईकोर्ट ने निर्णायक अधिकारी को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
VIDEO: शक्कर कारखाना के कार्यक्रम में दिखी भाजपा की गुटबाजी, पूर्व विधायक के भाषण की हो रही है चर्चा
CG News : साइड नहीं मिलने पर भड़का वन अफसर, यात्री बस रोककर चालक से की गाली-गलौज, VIDEO वायरल
पीसीसी चीफ दीपक बैज का 3 साल का कार्यकाल पूरा, बोले- सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ी लड़ाई
शहादत दिवस पर छलके आंसू, तत्कालीन एसपी विनोद कुमार चौबे समेत 29 जवानों को दी गई श्रद्धांजलि…
रफ्तार का कहर : यात्री बस ने कार को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौके पर मौत, दो घायल
बिजली कटौती और बढ़े बिल के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ट्रांसफार्मर की पूजा कर जताया विरोध
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

