Today’s Top News: शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में 38 आरोपियों के खिलाफ 1500 पन्नों का चालान पेश, स्वास्थ्य विभाग में रोटावायरस वैक्सीन की कमी, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी के शव, ट्रेन से 1.96 करोड़ का विदेशी सोना बरामद, जेल के अंदर आरोपियों ने बनाया डकैती का प्लान… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
Today’s Top News: खैरागढ़। वर्ष 2007-08 में हुई शिक्षाकर्मी वर्ग-3 भर्ती में अनियमितता के 18 साल पुराने मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो ने स्क्रीनिंग कमेटी के दो सदस्यों समेत कुल 38 आरोपियों के खिलाफ करीब 1500 पृष्ठों का चालान विशेष न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया है।
बेमेतरा। जिले में बुजुर्ग दंपत्ति की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव में 60 वर्षीय बलिराम साहू और उनकी पत्नी का शव खून से लथपथ हालत में मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पूरा मामला परपोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कमकावड़ा का है।
पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के स्वास्थ्य विभाग में छोटे बच्चों को दी जाने वाली रोटावायरस वैक्सीन की लंबे समय से कमी बनी हुई है, जो कि अब चिंता का विषय बन गई है। सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में यह महत्वपूर्ण वैक्सीन दो से तीन महीनों से उपलब्ध नहीं है, जबकि राज्य से आपूर्ति रुकने के कारण स्टॉक खाली पड़ा है।
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आरपीएफ क्राइम ब्रांच रायपुर और नागपुर की टीम ने डीआरआई नागपुर के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस से करीब 2 करोड़ रुपये का विदेशी सोना बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने दो संदिग्धों को भी पकड़ा है। जब्त सोने का कुल वजन करीब 1.242 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 96 लाख 34 हजार 307 रुपये बताई गई है।
जांजगीर-चांपा। जिले की बिर्रा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कि दो बाइक में एयर गन, लोहे की कुदाली लेकर करहि गांव के मेडिकल स्टोर और जनरल स्टोर में डकैती के लिए पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही उन्हें धर दबोचा।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –