Today’s Top News: रायपुर। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ विधानसभा पक्ष और विपक्ष के बीच नोंक-झोक हुई. मुद्दे पर भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही कल तक लिए स्थगित कर दी गई. सदन के बाहर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने आज के दिन को छत्तीसगढ़ के इतिहास का काला दिन बताते हुए राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच सीबीआई से कराने की मांग की.
जशपुर। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के डुडुंगजोर गांव में अंधविश्वास के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। टोनही (जादू-टोना) होने के शक में एक व्यक्ति ने अपनी ही विधवा बहू की लकड़ी के डंडे से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खूंखार नक्सली लीडर हिड़मा को कोटा विधानसभा के कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा अपना रोल मॉडल बताने वाले बयान पर सियासत गरमा गई है. उन्होंने कहा था कि जल, जंगल, जमीन और आदिवासी की अगर हिड़मा रक्षा करता था, तो वह मेरे लिए रोल मॉडल है. उनके इस बयान पर आदिवासी मंत्री केदार कश्यप, भाजपा सांसद संतोष और उपाध्यक्ष नंदन जैन ने तीखा हमला किया है.
रायपुर। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा एवं कबीरधाम में 50-50 एमबीबीएस सीटों वाले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में एक साथ कुल 250 नई एमबीबीएस सीटों का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास का ऐतिहासिक पड़ाव बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार जताया है।
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भीख मांगकर जीवन यापन करने वाली नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरोगापारा में रहने वाले नशेड़ी युवक ने रेप के बाद किसी को नहीं बताने की धमकी देते हुए मारपीट भी की। इसकी जानकारी मोहल्लेवासियों को मिली तो आरोपी युवक की पहले लात घुसों से जमकर पिटाई की। पीड़िता से आरोपी को चप्पलों से पिटवाया, इतना ही नहीं पीड़िता का पैर छुकर माफी भी मंगवाई। उसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
BREAKING: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उबला सदन, भारी हंगामे के बीच कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित…
भीख मांगने वाली नाबालिग से रेप, गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
एसडीएम की बड़ी कार्रवाई: सरकारी राशि डकारने वाले 4 पूर्व सरपंचों के खिलाफ वारंट जारी, मचा हड़कंप
राम मंदिर चंदा चोरी पर सियासत तेज: दीपक बैज ने कसा तंज, कहा- चौकीदार हैं तो चोरी कैसे हो गई ?
CG News : चीखने के बाद बेहोश हो रही छात्राएं, अब तक 10–15 बच्चे प्रभावित, स्कूल में मचा हड़कंप
नौगई तिहरा हत्याकांड: अब CBI ने संभाला मोर्चा, जांच के लिए पहुंची पांच सदस्यीय टीम
यह क्या! पहले किरणमयी नायक ने महिला आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति पर उठाए सवाल, फिर दी शुभकामनाएं…
SP ऑफिस वेतन घोटाला : जांच में खुले राज, 3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी आई सामने
बड़ा हादसा टला: करगी रोड रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के 5 डिब्बे हुए बेपटरी, देखें VIDEO…
राज्यपाल से मुलाकात का नहीं मिला समय ! नकटी से राजभवन तक पीड़ितों के साथ पदयात्रा करेगी कांग्रेस
महानदी के किनारे मिला महिला का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका से इलाके में फैली सनसनी
ढाबे में चाकू की नोक पर लूट : विरोध करने पर कर्मचारी को डंडे से पीटा, तीन बदमाश गिरफ्तार
बर्खास्त सहायक शिक्षिका को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

