Today’s Top News: एक ही फंदे से लटका मिला युवक-महिला का शव, सुप्रिया श्रीनेत और नेहा राठौर पर FIR दर्ज, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं रूप कुमारी चौधरी, पति-पत्नी की तालाब में डूबने से मौत, 3 करोड़ के गबन मामले में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
Today’s Top News: आरंग। राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम सेरीखेड़ी (खदरहा भाटा) में 16-17 अगस्त की दरमियानी रात एक युवक और महिला की मौत का मामला सामने आया। दोनों के शव गांव के पास एक पेड़ पर मिले। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा राठौर के खिलाफ रायपुर कमिश्नरेट के सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 336(4), 353(2) और 196 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की शिकायत भाजपा प्रवक्ता उज्जवल दीपक की ओर से दर्ज कराई गई है।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन की चिर प्रतिक्षित नई टीम का आज ऐलान हो गया है. टीम में छत्तीसगढ़ को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है, जिसमें महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं दीपक महस्के को सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है.
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है. तालाब में गिरने से पति डूबने लगा, बचाने के लिए पत्नी ने छलांग लगा दी. हालांकि दोनों बाहर नहीं आ पाए और उनकी डूबने से मौत हो गई. रिश्तेदार जसमती भी उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल लिया. घटना कुसमी थाना क्षेत्र के अमरपुर के बड़का जोभी की है.
जगदलपुर। जगदलपुर की 5वीं वाहिनी सशस्त्र बल की कर्मचारी कल्याण साख समिति में करीब 3 करोड़ रुपये के गबन के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में अब पुलिस ने एक और प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार किया है। पहले समिति के अध्यक्ष शिवकांत तिवारी की गिरफ्तारी हुई थी, और अब उनके सहायक रहे प्रधान आरक्षक संजय चौहान को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –