Today’s Top News: रायपुर। भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर-विशाखापत्तनम नेशनल हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण में कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED ने 12.78 करोड़ रुपये की 62 चल-अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क की है। इन संपत्तियों में लगभग 4.69 करोड़ रुपये के शेयर और म्यूचुअल फंड निवेश भी शामिल हैं।

दुर्ग। जिले के एजुकेशन हब भिलाई में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्मृति नगर थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा के साथ सरेआम अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। आरोपी ने चाय की दुकान पर बैठकर दोस्तों के साथ कैरम खेल रही छात्रा को जबरन किस करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसकी सहेली से भी मारपीट की गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे-930 पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दो युवकों को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक में आग लग गई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में आज ‘नवीन आपराधिक कानूनों के माध्यम से डिजिटल न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाना’ विषय पर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में गृह विभाग, न्यायपालिका, अभियोजन, फॉरेंसिक विभाग और राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए डिजिटल तकनीक सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है और इसी उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की गई है।
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अंडा खाने को नहीं मिलने से नाराज एक युवक गांव में लगे एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
हाई वोल्टेज ड्रामा: खाने में नहीं मिला अंडा, तो टावर पर चढ़ गया सिरफिरा युवक, देखिए वायरल वीडियो
Raipur Suicide News : फांसी के फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, इलाके में मचा हड़कंप
BSP स्क्रैप चोरी : भास्कर मुदलियार की गिरफ्तार के बाद भाजपा का एक्शन, 6 साल के लिए किया निष्कासित
एल्डरमैन कहीं और के, शपथ लेंगे कहीं और! अपने नगर में शपथ नहीं लेने पर जनता में नाराजगी, उठा रहे सवाल
वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- गंगा जल लेकर खाई थी कसम, पर नहीं की शराबबंदी…
आफत की बारिश : एनीकट में बहे मछुआरे का शव बरामद, मासूम समेत 2 अब भी लापता
अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र में मलेरिया का प्रकोप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन
आज बड़ी चुनौती बना गया है साइबर अपराध, प्रभावी रोक लगाने शुरू किए 9 साइबर थाने – मुख्यमंत्री साय
जज्बे को सलाम: नदी के तेज बहाव में बह रहे थे बच्चे, महिलाओं ने बचाई जान, देखें वीडियो
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया दुष्कर्म, लोरमी के नामी बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज…
CG News: 14 वर्षीय किशोरी ने घर में फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
शराबी पति ने पत्नी की हंसिया मारकर की हत्या, गैर मर्द से संबंध होने का आरोप लगाकर करता था मारपीट…
Chhattisgarh : दो हिस्सों में टूटा पुल, बीच में फंसी यात्रियों से भरी बस, बाल-बाल बची जान
टोटके से सोने की बाली खोजने वाली शिक्षिका सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद गिरी गाज
आरक्षण पर आपत्तिजनक पोस्ट से मचा बवाल: ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार अनिल द्विवेदी की छुट्टी
BJP दफ्तर में सहयोग केंद्र कल से होगा शुरू, कैबिनेट मंत्री सुनेंगे समस्याएं
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


