Today’s Top News: रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED के रायपुर जोनल कार्यालय ने 1 सितंबर 2026 को रायपुर, दुर्ग, धमतरी और जशपुर जिलों में पांच ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान डिजिटल डिवाइस और अहम दस्तावेज जब्त किए गए। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई।

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से एरियर्स की राशि बनाने के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत के बाद ACB की टीम ने कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाकर बीईओ को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बीते दिन भीषण सड़क हादसा हुआ। छुरिया थाना क्षेत्र के शिकारीमहका-भोलापुर मार्ग पर स्कॉर्पियो और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के तीन सगे भाई-बहनों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं स्कॉर्पियो सवार एक बुजुर्ग की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से सभी को झकझोर रख दिया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। स्वाइन फ्लू के बीच कोरोना के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के गुडेली क्षेत्र में स्थित डी.सी पेट्रोल पंप पर कार की टंकी की क्षमता से अधिक पेट्रोल भरने का मामला सामने आने के बाद जमकर विवाद हो गया। बंजारी निवासी अनुपम खूंटे अपनी महिंद्रा XUV 3XO (Mahindra XUV 3XO) में पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। पेट्रोल भरने के बाद मशीन की रीडिंग और बिल में दर्ज मात्रा देखकर उन्होंने पंप कर्मचारियों से सवाल किया, जिसके बाद मामला विवाद में बदल गया।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
BEO कार्यालय में ACB की दबिश, अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, दो जिलों में मिले मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
बिलासपुर हिंसा : पुलिस ने 20 आरोपियों का निकाला जुलूस, पथराव में टीआई समेत 9 पुलिसकर्मी हुए थे घायल
CG News : भाजपा ने की 15 प्रकोष्ठों के प्रभारियों की घोषणा, देखें लिस्ट…
CG News : सामान गुम करने पर इंडिगो को 1.82 लाख रुपए देना होगा हर्जाना, उपभोक्ता आयोग ने सुनाया फैसला
साइलेंट किलर का कहर: सोते समय 13 साल के बच्चे को करैत सांप ने डसा, हुई मौत
तीन महिला टेक्नीशियन बर्खास्त, ड्यूटी के दौरान जिला अस्पताल की लैब में बनाया था वीडियो
पिरदा की जमीन का अधिग्रहण नहीं करेगी सरकार, ग्रामीणों की आपत्ति पर मंत्री ओपी चौधरी ने लिया फैसला
CG News : आवारा कुत्ते ने 13 लोगों को काटा, तीन की हालत गंभीर, नगर में डर का माहौल
हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का पलटा फैसला : 77 साल की विधवा महिला को सौतेले बेटे देंगे भरण-पोषण
कश्मीरी छात्र के खिलाफ अदालत में चल रही कार्यवाही पर हाईकोर्ट की रोक, शिकायतकर्ता से मांगा जवाब…
सीतामणी से उरगा तक फोरलेन सड़क निर्माण की मांग, केंद्रीय मंत्री गडकरी को मंत्री लखनलाल ने लिखा पत्र
CG TRANSFER NEWS : वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
Bilaspur Violence Update : हिस्ट्रीशीटर सोहेल खान ने किया सरेंडर, 3 फरार साथी भी गिरफ्तार
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



