Today’s Top News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में दो बहनों के साथ दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है, जहां 16 साल के नाबालिग पड़ोसी ने 7 और 9 साल की बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वही छावनी थाना पुलिस ने शिकायत के बाद नाबालिग को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दुर्ग के बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

narayana

रायपुर। नकटी गांव में बेदखली की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। वित्त मंत्री के बंगले के बाहर प्रदर्शन के बाद अब कांग्रेस नेता और ग्रामीण मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

रायपुर। खरीफ सीजन 2026 में अल-नीनो के संभावित प्रभाव के कारण मानसून के देर से आने, जल्दी समाप्त होने, फसल अवधि के दौरान लंबे अंतराल तक वर्षा नहीं होने (खण्ड वर्षा) एवं अल्प की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए सामान्य आकस्मिक कार्ययोजना तैयार की है। इस कार्ययोजना का उद्देश्य कम वर्षा की स्थिति में भी किसानों की फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, उत्पादन बनाए रखना एवं खेती की लागत कम करना है।

बीजापुर। इंद्रावती टाइगर रिजर्व (आईटीआर) के पासेवाड़ा कोर एरिया में दो बाघों के शिकार का मामला सामने आने के बाद वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। जिस कोर एरिया में बिना अनुमति प्रवेश तक संभव नहीं माना जाता, वहां शिकारी पहुंचकर दो बाघों का शिकार कर दें, यह केवल एक घटना नहीं बल्कि सुरक्षा तंत्र पर गंभीर सवाल है।

कवर्धा। खुद के खेत में लगी फसल को मवेशियों से बचाने के लिए लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म: पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार, बहला फुसलाकर दिया घटना को अंजाम

नकटी गांव बेदखली विवाद : सीएम आवास के बाहर ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे कांग्रेसी, कलेक्टर ने 10 प्रतिनिधियों को मुलाकात की दी अनुमति

अल-नीनो के खतरे के बीच साय सरकार अलर्ट : खरीफ सीजन के लिए आकस्मिक कार्ययोजना तैयार, कम अवधि वाली फसल बोने की सलाह

इंद्रावती टाइगर रिजर्व में दो बाघों का शिकार: सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल, उपनिदेशक ने कहा- संदिग्धों से पूछताछ जारी

खेत में खुद के लगाए बिजली के तार की चपेट में आए पिता-पुत्र, दोनों की हुई मौके पर मौत…

छत्तीसगढ़ में मदरसा बोर्ड खत्म करने की मांग, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने CM साय को लिखा पत्र

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का बड़ा बयान, कहा – सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं, अतिक्रमण के मामलों में नहीं किया जाएगा समझौता

अंतरराज्यीय बस स्टैंड जमीन मामला: दुधाधारी मठ पहुंचा हाईकोर्ट, न्यायालय ने राज्य सरकार को जारी किया नोटिस

शिक्षा मंत्री के आदेश को ठेंगा ! गरियाबंद शिक्षा विभाग में संलग्नीकरण पर उठे सवाल, सीएम और मंत्री से शिकायत की तैयारी

डायल 112 की टीम का मानवीय चेहरा: परिवार को घरेलू हिंसा से बचाया, इनाम के रुपये को भी ठुकराया

भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा – भाजपा में बृजमोहन अग्रवाल की राजनीति खत्म करने का चल रहा षड्यंत्र

कमर, गर्दन और घुटनों के दर्द से परेशान मरीजों के लिए राहत भरी खबर : श्री नारायणा हॉस्पिटल में निःशुल्क स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन, 50 मरीजों की होगी निशुल्क सर्जरी, अभी बुक करें अपॉइंटमेंट

लल्ला सिंह जैसा कांड कर देंगे… जिला बदर वकील की धमकी से सहमे पंचायत प्रतिनिधि, SP-कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार

CG News : धान रोपाई के बीच ‘मिट्टी वाला DAP’ का आरोप, किसानों में बढ़ी चिंता, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव ने ली अफसरों की बैठक, कहा – हर 15 दिनों में निर्माण कार्यों का करें निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं के काम में न हो लापरवाही

नियमितीकरण, वेतन वृद्धि समेत पांच मांगों को लेकर कोटवारों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञपन

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई: 25 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, प्रभावितों ने लगाया वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करने का आरोप

17 जजों का ट्रांसफर : अजय सिंह संभालेंगे NIA कोर्ट की कमान, ओमप्रकाश जायसवाल बने हाईकोर्ट के नए रजिस्ट्रार

रथयात्रा पर यात्रियों को बड़ी राहत, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चला रहा TOD स्पेशल ट्रेनें

खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन : 120 बोरी यूरिया जब्त, एक विक्रेता का लाइसेंस निरस्त, कई कृषि केंद्रों को नोटिस जारी

CG Crime News : दुष्कर्म के आरोप में पुलिस आरक्षक गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया शोषण

निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार पर हुई बहस, फिर डिप्टी रेंजर ने दी ग्रामीणों को उठवा लेने की धमकी, देखिए वीडियो…

सड़क के लिए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, युवाओं का अनशन जारी, व्यापारियों ने भी आंदोलन को दिया समर्थन

संविलियन सहित अन्य मांगों को लेकर अतिथि शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, कांग्रेस का मिला समर्थन

कृषि विश्वविद्यालय के छात्रावास की छत गिरने से छात्र घायल, NSUI ने कुलपति की गाड़ी के सामने लेटकर किया प्रदर्शन