Today’s Top News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अपनी जीत को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका को प्रारंभिक स्तर पर ही खारिज करने की मांग की थी। हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बघेल चुनाव याचिका के ट्रायल के दौरान अपने सभी कानूनी और तथ्यात्मक आपत्तियां उठाने के लिए स्वतंत्र होंगे।

नई दिल्ली। कस्टडी में हुई मौत के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की लापरवाही का संज्ञान लेते हुए अदालत ने छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम की कार्यशैली पर भी कड़ी टिप्पणी की और उन्हें “पूरी तरह से अयोग्य” करार दिया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में पदस्थ ट्रेनी आईपीएस पर एक करोड़ रिश्वत लेने के आरोप के बाद पुलिस महकमे में हडकंप मचा हुआ है। शिकायतकर्ता ने सीबीआई कोर्ट दिल्ली, सुधांशु कौशिक की अदालत में परिवाद दायर किया है। साथ ही इस मामले से जुड़ा व्हाट्सऐप चैट और ऑडियो क्लीप भी सौंपा है। पीड़ित की शिकायत के बाद कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के डीजीपी और सीबीआई निदेशक को नोटिस जारी किया है।
बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने पति को चरित्र शंका के चलते मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
कवर्धा। 15 अगस्त को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है, जिसे भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस बीच छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से कुछ तस्वीर सामने आईं, जिसने सोचने पर मजबूर कर दिया है. ग्राम पंचायत राजाढार के आश्रित गांव बेलापानी में बैगा जनजाति के करीब 35 परिवार बारिश में दूषित पानी पीने को मजबूर हैं. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मांग के बावजूद स्वच्छ पानी की व्यवस्था नहीं मिल सका है.
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर अब होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला…
कस्टोडियल डेथ मामला: छत्तीसगढ़ के DGP पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, जानिए क्या कहा…
छत्तीसगढ़ के IPS पर एक करोड़ रुपए रिश्वत लेने का आरोप, CBI निदेशक और डीजीपी को नोटिस जारी
अवैध संबंध में पति की हत्या: पड़ोसन के घर में देखकर बौखलाई पत्नी, विवाद के दौरान दिया धक्का, फिर…
जरा तो तरस खाइए… गंदा पानी पीने को मजबूर हैं 35 बैगा परिवार, मौत हुई तो कौन जिम्मेदार?
CG News : NEET-UG (MBBS/BDS) प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए डिटेल…
CG News : मलेरिया का कहर, सिम्स में बैगा महिला की मौत
स्कूल में शिक्षकों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल, DEO ने थमाया नोटिस, तीन दिन के भीतर मांगा जवाब
जंगल से भटककर पहुंचे सांभर का किया शिकार, मांस के साथ तीन ग्रामीणों को रंगे हाथ वन विभाग ने पकड़ा…
ठगों के निशाने पर बस्तर के बेरोजगार युवा! 7 महीने में 6.5 करोड़ की ठगी, 27 आरोपी भेजे गए जेल
शराब दूकान हटाने महिलाओं और बच्चों का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस विधायक का भी मिला समर्थन, देखें वीडियो
मक्के की खड़ी फसल पर चला दिया ट्रैक्टर, वन विभाग की कार्रवाई से नाराज किसान उठा रहे सवाल…
कांग्रेस के पूर्व विधायक का WhatsApp अकाउंट हैक, परिचितों से मांगे जा रहे 28 हजार रुपये
हाईकोर्ट ने रद्द की तलाक की डिक्री, कहा- सामान्य नोकझोंक नहीं हो सकते मानसिक क्रूरता का आधार
सक्ती पुलिस की सख्ती, 90 लाख की ऑनलाइन ठगी मामले में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार…
CG News: मंदिर परिसर में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
बाघ का आतंक : बैल को बनाया शिकार, वनकर्मियों से भी हुआ आमना-सामना, पकड़ने के लिए लगाए ट्रैप कैमरा
CG Police Transfer News: कमिश्नरेट रायपुर में थाना प्रभारी का ट्रांसफर, कमिश्नर ने जारी किया आदेश
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


