Today’s Top News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) (संशोधन) विधेयक, छत्तीसगढ़ मूल्य संवर्धित कर (संशोधन) विधेयक, छत्तीसगढ़ माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, छत्तीसगढ़ औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन (संशोधन) विधेयक, छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (विनिमय-मुक्ति एवं सुविधा) विधेयक एवं छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण अधिनियम, 2011 (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी गई।

narayana

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चर्चित कोयला लेवी समेत अन्य मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत से स्थायी वारंट भी जारी किया गया था। जांच एजेंसी का कहना है कि कोयला लेवी मामले के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी के पास से जब्त डायरी में कांग्रेस भवन के नाम पर करोड़ों रुपये की एंट्रियां मिली थीं। वहीं रामगोपाल के बेटे वैभव को लंबी पूछताछ के बाद छोड़ा गया। उसे गुरुवार सुबह 11 बजे फिर ACB/EOW ऑफिस बुलाया गया है।

रायपुर। पंडवानी की महान गायिका स्वर्गीय तीजन बाई को श्रद्धांजलि देने के लिए रायपुर में आयोजित सांगीतिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश के संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय तीजन बाई को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके कला जगत में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया। इस मौके पर मंत्री अग्रवाल ने पंडवानी के क्षेत्र में तीजन बाई के नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार देने का ऐलान किया।

जगदलपुर। बस्तर जिले के बोधघाट थाने ने पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी कार्यशैली का लोहा मनवाया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की एनुअल पुलिस स्टेशन रैंकिंग-2025 में बोधघाट थाना प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना घोषित किया गया है। अपराध नियंत्रण, एनडीपीएस मामलों में प्रभावी कार्रवाई, कम्युनिटी पुलिसिंग, पुलिस स्टेशन मैनेजमेंट, इनोवेशन इन पुलिसिंग और एक्सीलेंस इन पुलिसिंग जैसे अहम मानकों पर शानदार प्रदर्शन के आधार पर यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है। इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बोधघाट पुलिस स्टेशन का चयन किया गया।

दुर्ग। भिलाई के स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र स्थित कोहका के एक ओयो होटल में मंगलवार रात प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के सामने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कैंप निवासी 19 वर्षीय शादाब शेख के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

साय कैबिनेट की बैठक में कई विधेयकों को मिली मंजूरी, जानिए क्या-क्या लिए गए फैसले…

ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई : EOW की हिरासत में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, कोयला लेवी समेत कई मामलों में पूछताछ जारी, बेटे वैभव को छोड़ा गया

पंडवानी गायिका तीजन बाई के नाम पर दिया जाएगा राज्य अलंकरण पुरस्कार, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने की घोषणा

छत्तीसगढ़ में नंबर-1 बना बोधघाट थाना, केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिला राष्ट्रीय सम्मान…

Oyo होटल में बड़ा कांड : प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फांसी, शराब पीने के बाद दोनों के बीच हुआ था विवाद

होशियारी पड़ी भारी… बदमाशों ने पहले चाकू की नोक पर पिता-पुत्र को लूटा, फिर QR कोड से ट्रांसफर कराए पैसे, अब पहुंचे सलाखों के पीछे

बड़ी खबर: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल और दो IAS अधिकारियों समेत 4 के खिलाफ हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर, जानिए क्या है पूरा मामला

प्रदेश में कारोबार करना होगा आसान, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक के प्रारूप का कैबिनेट ने किया अनुमोदन, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य

CG Police Promotion : 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, डीजीपी ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…

खास खबर: जोगी कांग्रेस 2.0 लॉन्च, युवा विंग से हटा अजीत जोगी का नाम, अमित जोगी से जानिए क्या है विजन? भाजपा बी-टीम और कांग्रेस विलय पर क्या बोले?

बड़ी खबर : महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट से ओमान पहुंचने का आरोप

Chhattisgarh : उफनते नाले में बहा ग्रामीण, 48 घंटे बाद मिला शव

गरियाबंद में खाद वितरण की नई व्यवस्था शुरू, अब टोकन सिस्टम से मिलेगा उर्वरक, मोबाइल ऐप से होगी बुकिंग

3D Blast Update : मृतकों के परिवार को मिलेगा 30-30 लाख का मुआवजा, CM साय ने कहा- बंद की गई है फैक्ट्री 

कोयला लेवी घोटाला: EOW पूर्व छग कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के बेटे को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ, आज स्पेशल कोर्ट में कर सकती है पेश…

शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला : हाईकोर्ट से 7 आरोपियों को मिली सशर्त अग्रिम जमानत 

नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज धंसने का मामला, दोषियों पर कार्रवाई के लिए सांसद संतोष पांडे ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

डिप्टी CM विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान को लिखा पत्र, PM आवास के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने का किया अनुरोध

आपके पास भी आया E-Challan का मैसेज? तो हो जाए सावधान, एक क्लिक से बैंक खाता हो सकता है खाली 

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां तेज : 15 निकायों और दो नई नगर पंचायतों में होगा मतदान, निर्वाचन आयुक्त ने सभी प्रक्रियाएं पूर्ण करने के दिए निर्देश

खबर का असर: संलग्नीकरण पर कार्रवाई, 17 शिक्षक-कर्मचारियों को मूल संस्था में भेजा गया वापस…

छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट 11 जुलाई से, माना शूटिंग रेंज में प्रदेश के निशानेबाज साधेंगे निशाना…

BJP सहयोग केंद्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुनी लोगों की समस्याएं, 100 से ज्यादा आवेदनों का किया तत्काल निराकरण

3D इनोवेशन फैक्ट्री ब्लास्ट: सुरक्षा महंगी, मजदूरों की जान सस्ती, 20 साल की लापरवाही का भयानक अंजाम, बिना ESIC के हो रही थी संचालित

CG News : भर्ती के बाद नहीं बदल सकते नियम, दृष्टिबाधित शिक्षकों के पक्ष में हाईकोर्ट का अहम आदेश, बर्खास्तगी रद्द

मासूम की संदिग्ध मौत: परिजनों ने करंट लगने से मौत का किया दावा, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, 40 दिन बाद पुलिस ने कब्र से निकाला शव