Today’s Top News : रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रविवार देर शाम राजधानी रायपुर पहुंचे। रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। वे आज रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे, जिसके बाद सोमवार सुबह बस्तर के लिए रवाना होंगे। अपने दौरे के दौरान गृहमंत्री रायपुर और जगदलपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

narayana

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घोघरा डैम में डूब रही अपनी मासूम बेटी को बचाने के प्रयास में मां ने भी जान गंवा दी। इस दर्दनाक हादसे में मां और 8 वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि बड़ी बेटी किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रही। बताया जा रहा है कि मृतिका महिला छह माह की गर्भवती थी।

रायपुर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने खेल कोटे से जुड़ी भर्ती में कथित अनियमितता व गड़बड़ी के मामले में शनिवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत रायपुर व बिलासपुर रेल मंडल कार्यालयों में दबिश दी. दस्तावेजों की पड़ताल के बाद दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है.

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. लिफ्ट देने के बहाने दो आरोपियों ने आदिवासी नाबालिग को जबरन शराब पिलाया और जंगल में हवस का शिकार बनाया. पीड़िता को जंगल में ही छोड़कर दोनों भाग निकले. ग्रामीणों ने नाबालिग को उसके घर तक पहुंचाया. उसके शरीर पर हलके चोट के निशान हैं. फिलहाल नाबालिग को जिला अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है. मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है.

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में हुए निर्भया कांड जैसी सनसनीखेज वारदात का खुलासा हो गया है। आरोपी पति ने ही अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या की थी और घटना के बाद से फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला मणिपुर थाना के भीट्टीकला लेमर घाट क्षेत्र का है।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

Amit Shah Visit CG : 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, CM विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

हृदय विदारक घटना: डूब रही बेटी को बचाने गर्भवती मां ने डैम में लगाई छलांग, दोनों की डूबने से मौत

खेल कोटे से भर्ती में गड़बड़ी: CBI ने रायपुर-बिलासपुर DRM दफ्तर में दी दबिश, दो को किया गिरफ्तार…

CG Gangrape : लिफ्ट का झांसा देकर जंगल में नाबालिग आदिवासी से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

CG में खौफनाक वारदात: गर्भवती पत्नी की पिटाई के बाद प्राइवेट पार्ट में डाल दी लोहे की रॉड, मां के साथ गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत, पुलिस के हत्थे चढ़ा पति

CG Accident News : नशे में धुत कार चालक ने बाइक और स्कूटी को रौंदा, 2 की मौके पर मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल

PWD सचिव ने की समीक्षा बैठक: पुल-सड़क और नेशनल हाईवे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, पहुंचविहीन गांवों के लिए मांगे प्रस्ताव

CG Accident News : काल बनकर दौड़ा कंटेनर, चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

अनुकंपा नियुक्ति के मामले में हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, “रिक्त पद नहीं” कहकर आश्रित परिवार को राहत से नहीं किया जा सकता वंचित

सुशासन तिहार 2026: CM साय ने किया FSL लैब का शुभारंभ, पुलिस जांच व्यवस्था को मिलेगी बड़ी मजबूती

पेट्रोल पंप पर बवाल: पेट्रोल नहीं मिलने युवकों ने कर्मचारियों से की मारपीट, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

तालाब में मिली युवक की लाश: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

ड्राइवर से अमर्यादित बातचीत कार्यपालन अभियंता को पड़ी भारी, विभाग ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित…

शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस में लगाया महिला का अश्लील वीडियो, डीईओ बोले- जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई…

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर सियासत: पूर्व CM भूपेश बघेल ने बोला हमला, संकट के लिए सरकार को बताया जिम्मेदार

CG News : मंदिर के छज्जे पर बैठा था दुर्लभ पाम सिवेट, देखने के लिए लोगों की लगी भीड़, वन विभाग ने किया रेस्क्यू 

झोराघाट में हादसा : पिकनिक मनाने पहुंचा था परिवार, गहरे पानी में डूबने से नाबालिग की मौत

करही गोलीकांड : एसपी कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस, बदमाशों ने घर घुसकर युवक को मारी थी गोली 

जनगणना कार्य में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही प्रदेश में अव्वल, समय से पहले हासिल किया लक्ष्य…

चोरों के हौसले बुलंद: घर में घुसकर 20 लाख के जेवर समेत सामान किए पार, पुलिस कर रही मामले की जांच

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H