Today’s Top News : दुर्ग। दुर्ग जिला मुख्यालय से बड़ी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां आर्य नगर स्थित एक मकान में पति -पत्नी की लाश फांसी पर लटकी मिली, वहीं परिवार के दोनों बच्चों की लाश बिस्तर पर मिली है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे हैं.

narayana

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा नगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने आप को जीवित साबित करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है। पति की मौत के बाद सरकारी रिकॉर्ड में महिला को भी मृत घोषित कर दिया गया, जिसकी वजह से वह कई सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो गई है। अब महिला अपनी तीन बेटियों के साथ आर्थिक संकट से जूझ रही है।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली एक भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. महिला नेत्री ने कारोबारी पर ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगाया है. दिल्ली में ही उनकी मुलाकात हुई थी, तब आरोपी कारोबारी ने माइनिंग में निवेश के बहाने महिला से नजदीकियां बनाई थी. आरोप है कि झारखंड के रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह ने महिला के साथ दिल्ली में दुष्कर्म किया. महिला की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाली बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रसव पीड़ा से दो दिनों तक तड़पती रही आदिवासी महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही और संवेदनहीनता के कारण मां और बच्चे दोनों की जान चली गई। उन्होंने जिम्मेदार डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की है।

कांकेर। पिछले एक वर्ष से ग्राम पंचायतों में किसी भी प्रकार के विकास कार्य आवंटित नहीं किए जाने से नाराज कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के सभी 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया। सरपंचों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीते एक साल से पंचायतों में कोई भी नया विकास कार्य स्वीकृत नहीं किया गया है, जिसके चलते गांवों में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य पूरी तरह ठप पड़े हुए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि लगातार मांग और पत्राचार के बावजूद प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

BREAKING: बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने लगाई फांसी!, जांच में जुटी पुलिस…

मैं जिंदा हूं साहब… पति की मौत के बाद सिस्टम ने महिला को भी घोषित किया मृत, अब खुद को जिंदा साबित करने दफ्तर-दफ्तर भटक रही पीड़िता

CG Crime News : झारखंड के कारोबारी पर भाजपा नेत्री से रेप का आरोप, निवेश का झांसा देकर बढ़ाई नजदीकियां, पैसे वापस मांगने पर किया ब्लैकमेल, FIR दर्ज

दर्द से तड़पती रही प्रसूता: ईलाज नहीं मिलने से नवजात के साथ मां की भी हुई मौत, अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

56 ग्राम पंचायत के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा: विकास कार्य आवंटित नहीं किए जाने से नाराज, प्रशासनिक हलकों में मचा हड़कंप

स्वास्थ्य विभाग में 100 करोड़ की मैनपावर निविदा में घोटाला! : चहेते कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप, करोड़ों के टेंडर में सिर्फ 6 लाख की EMD पर उठे सवाल

PWD का बड़ा फैसला : एसडीओ से लेकर ईएनसी तक सभी को मुख्यालय में रहने के निर्देश, ठेकेदारों को हर महीने भुगतान के आदेश

मुख्यमंत्री के सामने विधायक की शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने जारी किया नोटिस…

CG NEWS: शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत, अफेयर का खुलासा होने पर उठाया आत्मघाती कदम

झाड़ियों में मिली लाश का खुलासा: हत्या नहीं, युवक ने कांच से खुद को घायल कर की थी आत्महत्या

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, किसानों को छूट

तेंदूपत्ता से भरे दो ट्रकों में लगी भीषण आग: कवर्धा में बिजली तार की चपेट में आने से हादसा, कांकेर में भी लाखों का माल जलकर खाक, देखें VIDEO

कांग्रेस में बदलाव की चर्चा के बीच PCC चीफ का बड़ा बयान, दीपक बैज बोले – टीएस बाबा दिल्ली जाएं, यहां युवाओं को दें मौका

नीति आयोग की रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ के उसूर ब्लॉक को मिला दूसरा स्थान, सीएम साय बोले – यह सुशासन का प्रमाण

CG Crime : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

CG News : 7 साल के मासूम को जबड़े में दबाकर ले जा रहा था तेंदुआ! परिजनों ने साहस दिखाकर बचाया, इलाके में दहशत का माहौल

नवा रायपुर मुख्यमंत्री आवास योजनाः ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर ऑनलाइन बिक्री शुरू, सभी आय वर्ग के लिए उपलब्ध…

CG Police Posting News: 54 प्रशिक्षु सूबेदारों को अलग-अलग जिले में मिली पोस्टिंग, DGP ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…

कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: बिजली-सड़क और सफाई व्यवस्था को लेकर खोला मोर्चा, मांग पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई: 2 चैन माउंटेन को किया गया सील, 3 हाईवा और 4 ट्रैक्टर जब्त

सुशासन तिहार 2026: CM साय से हितग्राहियों ने कहा- मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से मिली बड़ी राहत

खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कृषि विभाग ने सस्पेंड किए सात दुकानदारों के लाइसेंस

सरकारी स्कूलों में स्थानीय शुल्क बढ़ाए जाने के विरोध में उतरी कांग्रेस, शिक्षा विभाग कार्यालय का घेराव कर की आदेश वापस लेने की मांग

बैज के पीएम पर विवादित बयान से चढ़ा सियासी पारा, पूर्व मंत्री भगत ने कहा- विदेश यात्रा से क्या उपलब्धि लेकर आए मोदी? डीसीएम साव ने कहा- घटिया मानसकिता, ऐसे ही बयान से सिकुड़ रही है कांग्रेस…

सुशासन तिहार : सीएम साय के सामने महिलाओं ने साझा किए अनुभव, कहा – बच्चों के भविष्य का सहारा बनी महतारी वंदन योजना बनी

तस्करों का दुस्साहस: घेराबंदी देख पुलिसवालों को किया कुचलने का प्रयास, फिर खुद हो गए हादसे का शिकार, डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

CG News : प्रशिक्षण के लिए 526 प्रशिक्षु SI का पोस्टिंग आदेश जारी, देखें लिस्ट…