Today’s Top News : रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। दोनों कक्षाओं में पास प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस वर्ष हाईस्कूल में 77.15% और हायर सेकेंडरी में 83.04% परीक्षार्थी सफल रहे। साथ ही दोनों ही परीक्षाओं में बालिकाओं का प्रदर्शन बालकों से बेहतर रहा है।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें ‘छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति, 2026‘‘ को मंजूरी दी गई। वहीं तीन आईपीएस अधिकारियों का डिमोशन निरस्त किया गया। इसके अलावा कई अहम फैसले लिए गए।
सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से हृदय विदारक घटना सामने आई है. खेलते-खेलते तालाब में जुड़वा बहनों की डूबने से मौत हो गई. स्थानीय लोगों में शवों को तैरते हुए देखकर हड़कंप मच गया. उन्होंने तत्काल शवों को बाहर निकाला. घटना बाराद्वार थाना क्षेत्र अंतर्गत लवसरा गांव की है.
रायपुर। वस्तु एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय (DGGI) रायपुर की टीम ने फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। जांच के केंद्र में M/s Shristi Construction नामक फर्म है, जिसके जरिए बिना किसी वास्तविक माल की आपूर्ति के केवल कागजों पर फर्जी बिल जारी कर 27.80 करोड़ की अवैध आईटीसी का खेल खेला गया। इस मामले में पुलिस ने पहले ही एक मुख्य आरोपी चंदन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है। जांच में इस घोटाले के पीछे ‘रोहन तन्ना’ को प्रमुख मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।
अंबिकापुर। शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामूने आई है. 24 अप्रैल को घटित वारदात में पुलिस ने नामजद 3 आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया है.
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
ओडिशा के कालाहांडी में 4.1 तीव्रता का भूकंप, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में भी कांपी धरती, लोगों में दहशत
CGBSE Class 10th Result: 10वीं की परीक्षा में 3 छात्रों ने किया टॉप, देखिए टॉपर्स की लिस्ट…
Chhattisgarh Class 12th Result: 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, जिज्ञासु वर्मा बने टॉपर…
विशेष सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सदन में सरकार को घेरने की तैयारी
नौकरी दिलाने के नाम पर पोस्ट ऑफिस का फर्जी आदेश वायरल, क्या होगी मामले की विभागीय जांच?
Ajab-Gajab : XUV 700 के ड्राइवर का हेलमेट नहीं पहनने पर कटा चालान, सच जानकर पकड़ लेंगे सिर
CG HC Summer Vacation: हाईकोर्ट में ग्रीष्म अवकाश का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से रहेगी छुट्टियां
शादी समारोह में चाकूबाजी से युवक की हुई मौत, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार…
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

