मुकेश अंबानी ने लुटियंस जोन में किससे खरीदा बंगला? कीमत जान उड़ जाएंगे होश

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने लुटियंस दिल्ली के अति-सुरक्षित इलाके पृथ्वीराज रोड पर स्थित एक शानदार बंगला खरीदा है.

इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 350 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जो भारतीय रियल एस्टेट बाजार के सबसे महंगे सौदों में शामिल है.

जिस आलीशान बंगले को रिलायंस ने अपने नाम किया है, वह पहले सिंगापुर में रहने वाले प्रसिद्ध प्रवासी भारतीय व्यवसायी भूपेंद्र कुमार मोदी (जिन्हें बीके मोदी या डॉ. एम के नाम से जाना जाता है) का था.

बीके मोदी भारत के शुरुआती टेलीकॉम और टेक्नोलॉजी सेक्टर की जानी-मानी हस्ती रहे हैं.

वे उस दौर के बड़े उद्योगपतियों में गिने जाते हैं जिन्होंने देश में विदेशी निवेश और आधुनिक तकनीक को लाने में अहम भूमिका निभाई थी.

यही वजह है कि बीके मोदी की इस प्रसिद्ध संपत्ति की बिक्री का मामला मीडिया में सुर्खियों में आ गया है.

मुकेश अंबानी या शाहिद खान? कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा