समीर शेख, बड़वानी। जिले के पानसेमल थाना क्षेत्र स्थित टाकली कन्या शिक्षा परिसर से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्रा निर्जला वास्कले (निवासी ग्राम खोड़ा मोहाली) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा की मौत किन कारणों से हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया, वहीं आक्रोशित परिजनों ने हॉस्टल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में जमकर हंगामा किया।

घटना से परिजनों में भारी आक्रोश, थाने का किया घेराव

घटना की जानकारी मिलते ही पानसेमल तहसीलदार सुनील सिसोदिया, पानसेमल पुलिस और खेतिया थाना प्रभारी एस. भंवर तुरंत मौके पर पहुंचे। हॉस्टल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग: घटना से भड़के परिजनों ने पानसेमल थाना परिसर में धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि छात्रा की मौत के पीछे हॉस्टल प्रबंधन की लापरवाही है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल दंडात्मक कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। देर रात तक चले हंगामे और तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से तीन थानों का पुलिस बल पानसेमल बुलाया गया।

MP जहरीली शराबकांड पर कांग्रेस का चौतरफा हमला: जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और अरुण यादव ने सरकार को घेरा,

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहा प्रशासन

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राजपुर एसडीओपी बद्रीलाल अटोदे और पानसेमल एसडीएम रमेश सिसोदिया देर रात तक हॉस्टल में मौजूद रहे। अधिकारियों ने हॉस्टल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर (DVR) जब्त कर फुटेज की गहनता से जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे परिजनों से बातचीत कर उन्हें आश्वस्त किया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जाएगी तथा जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच आगे बढ़ा दी है।

MP जहरीली शराबकांड: मौतों का आंकड़ा 11 तक पहुंचा, एक्शन में सरकार, कांग्रेस का भाजपा पर तीखा हमला

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m