High BP: इन दिनों हरी सब्जियाँ और फल आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं. इसलिए, अगर आप अपने खान-पान का सही तरह से ध्यान रखें, तो आपकी सेहत में सुधार हो सकता है. यदि आप हाई BP (उच्च रक्तचाप) के मरीज हैं, तो मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करने से आपका BP नियंत्रित रह सकता है. आइए जानते हैं कि किन फलों और सब्जियों का जूस पीने से BP कंट्रोल में रहता है.

अनार का जूस
अनार का जूस पीने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. इसे रोज़ाना पीने से शरीर में खून की कमी भी दूर हो सकती है. अनार में मौजूद पोटैशियम रक्त संचार को बेहतर बनाता है और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है.
संतरे का जूस
संतरे का जूस उच्च रक्तचाप को कम करने में सहायक हो सकता है. इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीवायरल और एंटीमाइक्रोबियल गुण रक्तचाप को नियंत्रित रखते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाते हैं.
टमाटर का जूस
टमाटर का जूस पीने से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जिससे उच्च रक्तचाप का खतरा घटता है और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है. हालांकि, ध्यान रखें कि शरीर अतिरिक्त सोडियम को अवशोषित नहीं कर सकता, इसलिए इस जूस में नमक न मिलाएं.
चुकंदर का जूस
रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए आप चुकंदर के जूस का सेवन कर सकते हैं. चुकंदर में नाइट्रेट होते हैं, जो शरीर में प्रवेश करते ही नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं. यह रक्त वाहिकाओं को आराम पहुंचाता है और रक्तचाप को कम करने में मदद करता है.
- उधार के पैसे मांगने गई थी, बनी रेप का शिकार: 14 साल की नाबालिग से गार्डन में दरिंदगी, धमकी देकर आरोपी फरार
- कर्मचारी कॉलोनी बना चोरों का सुरक्षित ठिकाना : सालभर में हुई कई बड़ी वारदातें, अब तक पुलिस के हाथ खाली
- T20 World Cup 2026: SA की जीत से बन गया Team India का काम, अब यूं होगी सेमीफाइनल में एंट्री, जानिए नया समीकरण
- ख़बर का असर: शिक्षा विभाग ने 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा की समय सारणी में किया संशोधन, अब इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम, देखें पूरा शेड्यूल
- तेलंगाना की वारंगल जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्ब स्क्वॉड और कुत्तों की टोली के साथ फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


