Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस ने अपनी नई कार्यकारिणी की पहली सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में बुधवार को घोषित इस सूची में संगठन को मजबूत करने के लिए कई अहम नियुक्तियाँ की गई हैं। इसमें 9 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महासचिव और 16 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में कांग्रेस महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने आधिकारिक आदेश जारी किया।

सारिका सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए लिखा, “हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्ट नेतृत्व के साथ करेंगे।”
9 महिलाएं बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष
- प्रियंका चौधरी– अजमेर
- वंदना मीना– सवाई माधोपुर
- भगवती गुर्जर– दौसा
- निकिता हाड़ा– कोटा
- सुशीला सिंवर– बीकानेर
- रचना समलेटी– दौसा
- प्रियंका नंदवाना– बारां
- लीना शर्मा– धौलपुर
- मंजू शर्मा– सवाई माधोपुर
3 महिलाएं बनीं प्रदेश महासचिव
- नीरू चौधरी– बीकानेर ग्रामीण
- अनिता परिहार– जोधपुर
- रुबीना– जोधपुर
16 जिलों में नए महिला जिला अध्यक्ष नियुक्त
- लक्ष्मी बुंदेल– अजमेर शहरी
- इशिका जैन– ब्यावर
- शांति बेनीवाल– बीकानेर ग्रामीण
- रेणु कटारिया– दौसा
- रेखा कलासुआ– डूंगरपुर
- कमला विश्नोई– श्रीगंगानगर
- मंजू लता मीणा– जयपुर शहरी
- शकुंतला यादव– झुंझुनू
- विजय लक्ष्मी पटेल– जोधपुर ग्रामीण
- मनीषा पंवार– जोधपुर शहरी
- शारदा गुर्जर– करौली
- शालिनी गौतम– कोटा शहरी
- ऐश्वर्या संखला– पाली
- लता शर्मा– प्रतापगढ़
- तारा बाई मीणा– सवाई माधोपुर
पढ़ें ये खबरें
- CG Accident News : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, इधर बारात से लौट रही कार पलटी
- श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी का 2533वां प्राकट्योत्सव
- SRH vs DC IPL 2026: अभिषेक शर्मा के शतक से हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत, दिल्ली 47 रन से हारी, ईशान मलिंगा ने झटके 4 विकेट
- इंदौर में भाजपा का बड़ा संगठनात्मक मंथन: 6 राज्यों के 350 से ज्यादा कार्यकर्ता जुटेंगे, शीर्ष नेतृत्व देगा प्रशिक्षण
- फोनपे वसूली कांड से हिला शिक्षा विभाग: 260 से अधिक स्कूलों से उगाही का खुलासा, आदेश गायब, कौन है असली खिलाड़ी?
