राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले की किरनापुर थाना पुलिस पर एक गर्भवती महिला और उसके पति के साथ अमानवीय बर्बरता करने का गंभीर मामला सामने आया है। चोरी के संदेह में थाने लाकर बेल्ट व डंडों से मारपीट करने और धमकाने के आरोपों के बाद, एसपी आदित्य मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी (SIT) का गठन किया गया है।

यह है पूरा मामला?

2 सितंबर को पोस्ट ऑफिस में चोरी की एक घटना हुई थी, जिसके संदेह में पुलिस पीड़ित दंपती को उनके घर से उठाकर थाने ले गई थी। पीड़ित दंपती का आरोप है कि थाने के अलग-अलग कमरों में उन्हें बैठाकर बेल्ट और डंडों से बेरहमी से मारपीट की गई। सावित्री बाई ने बताया कि वह दो माह की गर्भवती है, इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन जुर्म कबूल कराने का दबाव बनाया।पीड़ित परिवार ने पुलिस पर घर से 20 हजार रुपये नकद, जेवर और बाइक की चाबी भी ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है।

बड़ी खबरः पूर्व DGP के बंगले से 7 लाख के जेवर चोरी, इलेक्ट्रिशियन हिरासत में, एक और घर

पीड़ित परिवार सीधे कलेक्टरेट पहुंचा

जमानत पर बाहर आने के बाद से महिला की तबीयत खराब है और उसका उपचार चल रहा है, जिससे परिवार को गर्भस्थ शिशु की सुरक्षा की चिंता सता रही है। घटना के बाद पीड़ित परिवार सीधे कलेक्टरेट पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी बालाघाट, आदित्य मिश्रा ने कड़ा कदम उठाया है। किरनापुर थाना प्रभारी एवं उपनिरीक्षक दामेंद्र तुरकर, प्रधान आरक्षक आशीष बघेल, आरक्षक कपिल बघेल और महिला आरक्षक मेघा टेकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

2 बाबाओं के बीच छिड़ी जुबानी जंगः बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर पंडोखर सरकार के

दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन

पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पीड़ित परिवार के सदस्य रवि चौधरी और स्थानीय निवासी/पूर्व सैनिक तामेश राहंगडाले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए न्याय की मांग की है। वहीं, एसपी बालाघाट आदित्य मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी जांच बैठाई गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में ‘हाथी महोत्सव’ शुरू: 7 दिन गश्ती से छुट्टी, तेल मालिश और स्पेशल डाइट से संवरेगा

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m