Rajasthan News: राजस्थान में मूसलाधार बारिश ने हालात गंभीर कर दिए हैं। कोटा, बूंदी, झालावाड़, सवाई माधोपुर और उदयपुर जैसे जिलों के निचले इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। कई गांवों में घरों में पानी घुस गया है और सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सड़क और रेल यातायात दोनों पर असर पड़ा है। जगह-जगह पुलों पर पानी भर गया है, जिससे संपर्क पूरी तरह कट गया है।
स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन ने सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत-बचाव कार्य में झोंक दी हैं। नाव और मोटरबोट के सहारे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। कोटा बैराज के गेट खोलने से चंबल नदी का जलस्तर बढ़ गया है और आसपास के गांवों में पानी भर गया है।

भारी बारिश के बीच कई जिलों में हादसों ने स्थिति को और दुखद बना दिया। उदयपुर की कुंवारी माइंस में चार बच्चे डूब गए, वहीं झालावाड़ में एक कार बह जाने से दो लोगों की मौत हो गई। भीलवाड़ा और बारां में दीवार गिरने की घटनाओं में भी लोगों की जान चली गई। अब तक करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग बारिश से जुड़ी घटनाओं में अपनी जान गंवा चुके हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिन तक भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। सोमवार को अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, टोंक और धौलपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट है, जबकि उदयपुर, राजसमंद और सिरोही में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को भी पाली, जालौर और सिरोही जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
लगातार अलर्ट और बिगड़ते हालात को देखते हुए राज्य के 20 से ज्यादा जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश दिया गया है। यातायात व्यवस्था पर भी असर साफ दिख रहा है। कई राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर गाड़ियां फंसी हुई हैं और ट्रेनों का संचालन बाधित है।
राजस्थान के इन जिलों में है स्कूल बंद
| जिले का नाम | कहां से कहां तक | कितने दिन अवकाश |
| दौसा | प्री प्राइमरी से 12वीं तक | सोमवार |
| नागौर | आंगनबाड़ी, कक्षा 1 से 12वीं तक | सोमवार-मंगलवार (25-26 अगस्त) |
| डीडवाना | — | सोमवार-मंगलवार |
| भीलवाड़ा | 8वीं तक सभी स्कूल | सोमवार |
| बूंदी | कक्षा 1 से 12वीं तक | सोमवार |
| जयपुर | — | सोमवार-मंगलवार |
| जालोर | 1 से 12वीं तक | सोमवार |
| सवाई माधोपुर | 1 से 12वीं तक | सोमवार |
| बांसवाड़ा | — | सोमवार |
| झुंझुनूं | 1 से 8वीं तक | सोमवार |
| कोटा | 1 से 12वीं तक | सोमवार |
| करौली | प्री प्राइमरी से 12वीं तक | सोमवार |
| डूंगरपुर | — | सोमवार |
| उदयपुर | प्री-प्राइमरी से 12 तक | सोमवार |
| चित्तौड़गढ़ | कक्षा 1 से 12 तक | सोमवार |
| सीकर | कक्षा 1 से 8वीं तक | सोमवार |
| अजमेर | प्री-प्राइमरी से 8वीं तक | सोमवार |
| सिरोही | कक्षा 12वीं तक | सोमवार |
| टोंक | आंगनबाड़ी से 12वीं तक | 25 अगस्त से 27 अगस्त तक |
| कोटबूतली बहरोड़ | कक्षा 1 से 12 तक | सोमवार |
पढ़ें ये खबरें
- MP कैडर से AGMUT कैडर में शिफ्ट हुए IAS रवि सिहाग: आईएएस इशिता राठी से शादी के बाद कैडर चेंज करने DOPT को किया था आवेदन
- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समाप्ति पर मंत्री केदार कश्यप का बड़ा बयान, कहा- स्थानीय लोगों ने ऐसा कभी होगा सोचा नहीं था…
- पहले भगवान के दर्शन, फिर मौत से सामनाः पेड़ से जा टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, 30 से 40 लोगों का जो हाल हुआ…
- उज्जैन में प्रसिद्ध टीवी कलाकर रुपाली गांगुली: महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती में हुईं शामिल, कहा- महाकाल की कृपा से ही मिली हैं हर सफलता
- मन की बात: प्रधानमंत्री ने उठाया जल संचयन और मछुआरों का मुद्दा, भाजपा कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब
