Skip to content
  • हिंदी
  • |
  • English
  • |
  • ગુજરાતી
Lalluram

Lalluram

  • होम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • खेल
  • धर्म
  • T20 WORLD CUP
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राजस्थान
  • पंजाब
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ओडिशा
  • गुजरात
  • जुर्म
  • कारोबार
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • लाइफ स्टाइल
  • राशिफल
  • नौकरी
  • WebStories
Home » बिहार

बिहार चुनाव में उम्मीदवारों का अलग बैंक खाता अनिवार्य, नकदी ले जाने पर सख्त निगरानी

amit mishra
23 Sep 2025, 04:00 PM September 23, 2025
बिहार
बिहार चुनाव में उम्मीदवारों का अलग बैंक खाता अनिवार्य, नकदी ले जाने पर सख्त निगरानी
Share
Share Share Follow

Join Whatsapp Group

यहाँ क्लिक करें

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर निर्वाचन आयोग ने चुनावी खर्च पर निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। उम्मीदवारों को अब चुनाव खर्च के लिए बैंकों में अलग से खाता खुलवाना अनिवार्य होगा। साथ ही बैंकों की नकदी ढोने वाली गाड़ियों पर भी विशेष पाबंदियां लगाई गई हैं।

नामांकन से पहले खुलेगा बैंक खाता

निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार हर उम्मीदवार को चुनाव खर्च के लिए एक अलग बैंक खाता खुलवाना होगा। यह खाता नामांकन पत्र दाखिल करने से कम से कम एक दिन पहले खुलना जरूरी है। उम्मीदवारों को इस खाते के साथ तत्काल चेकबुक उपलब्ध कराई जाएगी ताकि लेन-देन पारदर्शी ढंग से हो सके। जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को सभी बैंकों के साथ समन्वय कर यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है कि नामांकन से पहले सभी उम्मीदवारों के खाते खोल दिए जाएं।

नकदी ढोने वाली गाड़ियों पर नजर

निर्वाचन आयोग ने बैंकों को यह भी निर्देश दिया है कि चुनाव अवधि में नकदी ढोने वाले वाहनों में केवल बैंक से संबंधित राशि ही रखी जाए। यदि आउटसोर्स एजेंसियां किसी तीसरे व्यक्ति या संस्था की नकदी वाहन में रखती पाई गईं, तो वह राशि जब्त कर ली जाएगी। इसके अलावा हर नकदी वाहन के साथ बैंक से जुड़ा पूरा दस्तावेज होना अनिवार्य होगा। इसमें स्पष्ट जानकारी दर्ज रहेगी कि नकदी कहां से कहां ले जाई जा रही है।

वित्त मंत्रालय की एसओपी का पालन

राज्य के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने सभी 38 जिलों के जिलाधिकारियों और जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को केंद्रीय वित्त मंत्रालय की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के पालन का निर्देश दिया है। इसमें खासतौर पर उम्मीदवारों के बैंक खाते खोलने, नकदी की निगरानी और चुनावी खर्च पर कड़ी नजर रखने को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।

पारदर्शिता पर जोर

चुनाव आयोग का मानना है कि इन नियमों से चुनावी खर्च में पारदर्शिता बढ़ेगी और काले धन के इस्तेमाल पर अंकुश लगेगा। साथ ही, नकदी की आवाजाही पर सख्त निगरानी रखी जाएगी ताकि कोई भी अवैध लेन-देन चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित न कर सके।

पटना में कांग्रेस का वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को टांगकर उठाया
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
  • खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  • मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए किल्क करें
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp

ताजा खबरें

झारखंड के 8 नगर परिषद और 9 नगर पंचायतों में निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत, जानें किन शहरों में BJP-कांग्रेस और JMM का रहा कब्जा
झारखंड

झारखंड के 8 नगर परिषद और 9 नगर पंचायतों में निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत, जानें किन शहरों में BJP-कांग्रेस और JMM का रहा कब्जा

Today | 9 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
ओडिशा में बढ़ी तपिश, झारसुगुड़ा में पारा 37°C, समय से पहले गर्मी ने दी दस्तक
ओडिशा

ओडिशा में बढ़ी तपिश, झारसुगुड़ा में पारा 37°C, समय से पहले गर्मी ने दी दस्तक

Today | 17 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
पिकअप में लोड कर ले जा रहे थे सागौन के लट्ठे, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार…
छत्तीसगढ़

पिकअप में लोड कर ले जा रहे थे सागौन के लट्ठे, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

Today | 21 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर ने रच दिया इतिहास, 67 साल में पहली बार बना रणजी चैंपियन, CM उमर अब्दुल्ला ने किया प्राइज मनी का ऐलान
खेल

Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर ने रच दिया इतिहास, 67 साल में पहली बार बना रणजी चैंपियन, CM उमर अब्दुल्ला ने किया प्राइज मनी का ऐलान

Today | 25 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
संन्यास लेने के बाद पहली बार इस चर्चित टीवी शो के सेट में दिखीं Mamta Kulkarni, वायरल हुआ वीडियो …
मनोरंजन

संन्यास लेने के बाद पहली बार इस चर्चित टीवी शो के सेट में दिखीं Mamta Kulkarni, वायरल हुआ वीडियो …

Today | 30 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
ISBM University Agrawal Hospital ITSA Hospitals new bharat sweet

Popular Category

दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़

Network

Hindi English Gujarati
Footer Logo
follow us
Google Play Store App Store
  • Contact us
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy & Cookies Notice
Copyright © 2024.All rights reserved
×