Rajasthan News: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामलों की कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने 2022 में हुई फायर भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं का खुलासा करते हुए एक महिला अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अधिकारी असिस्टेंट फायर ऑफिसर सोबिया सैयद हैं, जो वर्तमान में जयपुर में तैनात थीं। SOG की जांच में सामने आया है कि उन्होंने 2022 की फायर भर्ती परीक्षा फर्जी तरीके से पास की थी और गलत दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल की।
SOG को शुरुआती जांच में पता चला है कि सोबिया सैयद ने भर्ती प्रक्रिया के दौरान फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। यही नहीं, फिजिकल टेस्ट में भी नियमों के खिलाफ गड़बड़ी किए जाने के सबूत मिले हैं। इन्हीं आधारों पर SOG ने उन्हें गिरफ्तार किया है। 2022 की फायर भर्ती परीक्षा से जुड़े मामले में यह SOG की पहली गिरफ्तारी मानी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में अन्य असिस्टेंट फायर ऑफिसर और दमकल विभाग से जुड़े कुछ कर्मी भी SOG की जांच के दायरे में हैं। आने वाले दिनों में इस केस में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
यह पूरी कार्रवाई SOG के एडीजी विशाल बंसल के निर्देशन में और डीआईजी परिस देशमुख की निगरानी में की गई। SOG की इस कार्रवाई से एक बार फिर राज्य की भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- आरक्षक का सनसनीखेज आरोपः SP बंगले में लगवाए जाते झाडू-पोछा, बर्तन भी धोते है, वीडियो जारी कर बताई आपबीती
- जिंदा जल गई ‘जिंदगी’: चलती कार बनी आग का गोला, पति के नजरों के सामने जलकर पत्नी ने तोड़ा दम, हादसा जानकर दहल उठेगा दिल
- दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए फीडबैक का मौका, 13 अप्रैल से 10 मई तक चलेगा कस्टमर सैटिस्फैक्शन सर्वे
- MP में फिरौती गैंग पर SIT का बड़ा एक्शन: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा प्रदीप शुक्ला मुरैना से गिरफ्तार, नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी
- बरनाला में 4 दिन से लापता युवक की झाड़ियों में मिली क्षत-विक्षत लाश, हत्या की आशंका से सनसनी
