Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर में एक सूचना प्रौद्योगिकी (आई.टी.) कंपनी की महिला प्रबंधक से कथित तौर पर चलती कार में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात की है जब जन्मदिन की एक पार्टी के बाद सभी मेहमान चले गए तो पीड़िता अकेली रह गईं।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि कंपनी की महिला कार्यकारी प्रमुख ने उसे घर छोड़ने के बहाने अपनी कार में बिठाया। कार्यकारी प्रमुख का पति और कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) भी कार में मौजूद थे। अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि तीनों उसे घर छोड़ने के लिए निकले तभी रास्ते में उन्होंने एक दुकान से सिगरेट जैसी कोई चीज़ खरीदी और उसे दे दी जिसके सेवन के बाद वह बेहोश हो गईं।
पुलिस ने बताया कि अगली सुबह पीड़िता को यौन उत्पीड़न का अहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक योगेश यादव गोयल ने कहा, शिकायत के आधार पर मंगलवार को 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मैडीकल जांच रिपोर्ट तथा बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- विनेश फोगाट ने बृजभूषण सिंह पर फिर लगाए आरोप, कहा- मारा जा रहा खिलाड़ियों का हक
- उपमुख्यमंत्री के दौरे के बीच कांग्रेस का हल्लाबोल: रसोई गैस के बढ़ते दाम पर फूटा गुस्सा, केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
- दहेज की बलि चढ़ी एक और विवाहिता, हत्या के बाद गुपचुप तरीके से जलाया शव, 9 माह की मासूम लापता
- जिले में 30 मई तक होगा मकान सूचीबद्ध करने का कार्य, डीसी ने कहा -नागरिक जनगणना कार्य में सहयोग करें
- 12वीं के छात्र का मर्डर: अज्ञात हमलावरों ने बीच रोड में मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी
