बठिंडा। एक भीषण सड़क हादसे में गुजरात पुलिस की महिला पुलिस कर्मी अमिता सहित पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, मामला बठिंडा जिले में शनिवार का है. हादसा उस समय हुआ जब सभी एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर बठिंडा से गुजरात की ओर जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात पुलिस में तैनात महिला पुलिस कर्मी अमिता अपने चार दोस्तों- अंकुश, भरत, चेतन और सतीश के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी में यात्रा कर रही थीं। जैसे ही वाहन गांव गुरथड़ी के समीप मैन हाईवे पर पहुंचा, गाड़ी तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और पांचों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को नियंत्रित किया गया। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में गाड़ी सवार सभी पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचाया जा रहा है। एसपी सिटी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
- 4 May History: भारत की पहली महिला जज का जन्म… देश का पहला डाक टिकट हुआ जारी, पढ़ें अन्य घटनाएं
- ‘बब्बर शेर’ की गरज पर BJP का शिकंजा: कुलदीप बिश्नोई को नोटिस, सोशल मीडिया वीडियो पर जवाब तलब!
- 04 May 2026 Horoscope: इस राशि के जातकों की आज चमकेगी किस्मत! हर तरफ से आएगा पैसा ही पैसा, जानिए अपना राशिफल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 4 May: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 04 May 2026 Panchang : ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि आज, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

