अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना में धार्मिक स्थल अश्लीलता का गढ़ बनते जा रहे हैं। हवसी लोग भगवान की जगहों में भी गंदे काम करने से नहीं चूक रहे हैं। इसी से जुड़ा मामला सामने आया है जहां रामपुर के बाघेलान के रामवन मंदिर परिसर में एक कपल ने खुलेआम संबंध बनाए। हैरान करने वाली बात यह है कि उन्होंने यह गंदी हरकत शिव-पार्वती की मूर्ति के पीछे की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया।
यह भी पढ़ें: संजय कुमार ने भोपाल पुलिस कमिश्नर का संभाला कार्यभार: हरिनारायण मिश्र ने कराया पदभार ग्रहण, जानें कौन हैं यह IPS अफसर
दरअसल, एक पुरुष और महिला राम वन परिसर पहुंचे थे। जहां वह भगवान की बड़ी से मूर्ति के पीछे खड़े हुए और आपत्तिजनक हरकत करने लगे। इस दौरान एक शख्स ने ऊपर से इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सामने आते ही लोग भड़क उठे और मर्यादा को ठेस पहुंचाने की शिकायत पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: कागजी ढाल, तस्करी की चाल ? मऊगंज में 28 गौवंशों से भरी 3 पिकअप जब्त! खुलासे से सवालों के घेरे में खाकी और पंचायत
लोगों का कहना है कि ऐसे कृत्य न केवल सार्वजनिक स्थल की मर्यादा को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि आस्था का भी अपमान हैं। घटना को लेकर रामवन मंदिर के पुजारी अंश शर्मा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 137/26 के तहत धारा 298 BNS में अज्ञात जोड़े के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


