03 February History : भारतीय और विदेश के इतिहास में 3 फरवरी कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई है. आज ही के दिन भारतीय सेना में INS चक्र शामिल हुआ था. साथ ही मिस्र का अल सलाम-98 लाल सागर में डूबा था. इसके अलावा भारत चौथी बार बना अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप विजेता. 3 फरवरी के इतिहास के पन्नों पर हुई अन्य घटनाओं को आप नीचे स्क्रोल कर पढ़ सकते हैं.


जानिए 2 फरवरी का इतिहास
1760-सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को बुरी तरह हराया.
1815-विश्व में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड में खोला गया.
1909-भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सुहासिनी गांगुली का जन्म.
1916-बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत.
1925-भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा मुम्बई से कुर्ला के बीच शुरू.
1934-पहली बार हवाई जहाजों से पार्सल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ. इसे शुरू करने वाले कंपनी को आज लुफ्थांसा के नाम से जाना जाता है.
1938-प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान का जन्म.
1942-जावा पर पहला जापानी हवाई हमला हुआ.
1945-रूस द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने पर सहमत हुआ.
1954-इलाहाबाद कुम्भ मेले में हुए हादसे में 500 से अधिक की मौत.
1969-तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री सी.एन. अन्नादुरई का निधन.
1970-भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई.
1972-जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया.
1988-पहली परमाणु पनडुब्बी (आईएनएस चक्र) भारतीय सेना में शामिल.
1999-भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में डेमोक्रेटिक जनता दल का पुनरुद्धार हुआ .
2000-सुविख्यात तबला वादक, भारत के सर्वश्रेष्ठ एकल और संगीत वादक अल्ला रक्खा खां का निधन.
2003-भारत ने उज़बेकिस्तान के साथ आतंकवाद के ख़िलाफ़ एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया.
2005-भारतीय मूल के पहले सांसद दलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधी सभा में लाये गये विधेयक को आम राय से मंजूरी मिली.
2006-मिस्र का जहाज़ अल सलाम-98 लाल सागर में डूबा.
2007-इराक की राजधानी बगदाद के एक बाज़ार में हुए बम विस्फोट में 135 लोगों की मौत.
2008-कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर के चोरी हुए नोबल पुरस्कार बंगलादेश में होने के संकेत मिले.
2009-ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ग़रीबी उन्मूलन हेतु नया फार्मूला बनाया.
2012-सात भारतीय अमेरिकी ‘इंटरनेशनल साइंस टेलेंट सर्च’ की 40 अंतिम उम्मीदवारों की सूची में स्थान हासिल करने में कामयाब रहे हैं. अमेरिका में यह हाईस्कूल छात्रों के लिए विज्ञान और गणित के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धा होती है.
2016-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बलराम जाखड़ का निधन.
2017-चेन्नई पोर्ट में दो तेल के जहाजों की टक्कर से बड़े पैमाने पर तेल का फैलाव.
2018-भारत चौथी बार बना अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप विजेता.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

