Raipur Crime News : नितिन नामदेव, रायपुर. नवा रायपुर में निर्माणधीन फिल्म सिटी ग्राउंड में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 30 वर्षीय भूपेंद्र पटेल के रूप में हुई है. यह घटना अभनपुर थाना इलाके का है. 

इसे भी पढ़ें : प्रेम प्रसंग में मर्डर : मोबाइल नंबर ब्लॉक करने से नाराज हुई प्रेमिका, फिर चाकू मारकर प्रेमी को उतार दिया मौत के घाट

जानकारी के मुताबिक, लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई. युवक शव के सव को बरामद कर पंचानामा किया गया. पोस्टमार्टम के लिए शव को रवाना कर दिया गया है. मौके पर फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की पड़ताल कर रही है. सुनसान इलाके में शव मिलने से हत्या की आशंका बढ़ रही है. हालांकि पुलिस की टीम पूरी वारदात को हत्या समेत अन्य संभावित एंगल से भी जांच की जा रही है.