Share Market Update : आज, 4 फरवरी को शेयर बाजार नीचे है. सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 83,500 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. निफ्टी 30 अंक नीचे 25,700 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. रियल्टी, मेटल और IT शेयरों में बिकवाली का दबाव दिख रहा है. हालांकि, ऑटो शेयरों में तेजी दिख रही है. 30 सेंसेक्स शेयरों में से 24 शेयर ऊपर ट्रेड कर रहे हैं. 50 निफ्टी शेयरों में से 43 शेयर हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं.

कल यानी 3 फरवरी में सेंसेक्स में 2500 अंकों की तेजी आई थी. निफ्टी भी 639 अंक ऊपर बंद हुआ था. ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% करने के कारण बाजार में तेजी आई.

ग्लोबल बाजारों में मिला-जुला कारोबार

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 0.60% गिरकर 54,391 पर और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.41% बढ़कर 5,309 पर है.
  • हांगकांग का हैंग सेंग 0.68% बढ़कर 26,653 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.076% बढ़कर 4,070 पर है.
  • 3 फरवरी को, अमेरिकी डाउ जोन्स 0.34% गिरकर 49,407 पर बंद हुआ. नैस्डैक और S&P 500 भी क्रमशः 1.43% और 0.84% ​​गिरकर बंद हुए.

विदेशी निवेशकों ने 3 फरवरी को ₹5,426 करोड़ के शेयर खरीदे

  • विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 3 फरवरी को ₹5,426 करोड़ के शेयर खरीदे. घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भी ₹345 करोड़ की खरीदारी की.
  • दिसंबर 2025 में, FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर बेचे. इस दौरान, DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदकर बाज़ार को सहारा दिया.

कल बाजार में तेजी थी

सेंसेक्स 2073 अंक (2.54%) बढ़कर 83,739 पर बंद हुआ. निफ्टी 639 अंक (2.55%) बढ़कर 25,728 पर बंद हुआ. निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 4.79% बढ़ा. सेंसेक्स के 30 में से 28 स्टॉक ऊपर चढ़े, जबकि निफ्टी के 50 में से 46 स्टॉक बढ़कर बंद हुए.