शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश में बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (x) पर लिखा- भाजपा के राज में अपराधियों के हौसले बुलंद है।
प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त
लिखा- सागर जिले के शाहगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ड्यूटी जा रही नर्स दीपशिखा चढ़ार की गोली मारकर हत्या ने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के खोखले दावों को आईना दिखा दिया है। थाने और बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई यह जघन्य वारदात साबित करती है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें
आज प्रदेश की महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं यह भाजपा सरकार की गंभीर और अक्षम शासन व्यवस्था का परिणाम है। मुख्यमंत्री इस मामले को संज्ञान लें, आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा मृतक के परिवार को समुचित मुआवजा प्रदान किया जाए। सुनिश्चित करें तथा मृतक के परिवार को समुचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


