कुंदन कुमार/पटना। नीट छात्रा के मामले के बाद दरभंगा में एक मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने राज्य को झकझोर दिया है। इस पर जदयू के विधान पार्षद नीरज कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट सामने आ चुकी है और मुख्य आरोपी (दरिंदा) पुलिस की गिरफ्त में है। सरकार का संदेश साफ है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

जयचंद के जिक्र से सियासी हलचल

​पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा सम्राट चौधरी पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए नीरज कुमार ने तीखा हमला बोला। उन्होंने मर्यादा और इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि जो लोग सवाल उठा रहे हैं, उन्हें ‘जयचंद’ (विश्वासघात का प्रतीक) की भूमिका के बारे में भी आत्मचिंतन करना चाहिए और जनता को सच बताना चाहिए। यह बयान बिहार की राजनीति में नए ध्रुवीकरण की ओर इशारा कर रहा है।

​पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर कांग्रेस को घेरा

​सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस के विरोध पर जदयू ने कड़ा ऐतराज जताया है। नीरज कुमार ने तर्क दिया कि यदि 8 महीने से बेल (जमानत) टूटी हुई है और इसके बावजूद कोई व्यक्ति सदन में जा रहा है, तो कानून अपना काम करेगा ही। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर धरने के दौरान पप्पू यादव ने कहीं हस्ताक्षर (सिग्नेचर) नहीं किए थे, फिर अब इस सहानुभूति का क्या अर्थ?