उधम सिंह नगर. ओवरलोड वाहनों की वजह से जिलें में आए दिन बडे़ हादसे हो रहे हैं. हादसों में कई लोगों ने जान भी गंवाई है, जिसे लेकर नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने चिंता जाहिर करते हुए सरकार पर निशाना साधा है. ओवरलोड वाहनों पर लगाम न लगाने पर सड़क से सदन तक बड़ा जनआंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है.
इसे भी पढ़ें- मौत ने छीनी खुशियांः भाई की बारात निकलने से पहले बहन की उठी अर्थी, जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ था…
यशपाल आर्य ने काशीपुर में खनन कार्य में लगे तेज रफ़्तार और ओवरलोड डंपरों को “चलती-फिरती मौत” बताते हुए कहा कि इन लगातार हो रही मौतों की सीधी जिम्मेदारी राज्य सरकार, प्रशासन और पुलिस विभाग की है. सोमवार को काशीपुर क्षेत्र के ढकिया नंबर–1 स्थित शिवनगर ग्राम में एक ग्रामीण की खनन वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. बीते दो–तीन दिनों में ढकिया, कुंडेश्वरी ,कुंडेश्वरा और ब्रह्मनगर क्षेत्रों में खनन वाहनों से पांच निर्दोष नागरिकों की अकाल मृत्यु हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें- विदेश से आई नशे की खेप! एयरपोर्ट में 2.05 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, तस्करी का तरीका जानकर पकड़ लेंगे माथा
आगे उन्होंने कहा, काशीपुर में जिस रफ्तार से लोग मर रहे हैं, उतनी मौतें अब युद्ध या प्राकृतिक आपदा में भी नहीं होतीं. यह हादसे नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही से हो रही जनहत्याएं हैं. रोज किसी न किसी घर का चिराग बुझ रहा है, माताओं की गोद सूनी हो रही है, बच्चों के सिर से पिता का साया उठ रहा है, लेकिन सरकार और प्रशासन सत्ता की कुर्सी पर बैठकर गहरी नींद में सोए हुए हैं. तेज रफ़्तार और ओवरलोड डंपरों से हो रही मौतें उत्तराखंड सरकार की पूरी तरह विफल और संवेदनहीन कार्यशैली को उजागर करती हैं. आज आम जनता की जान की कोई कीमत नहीं रह गई है.
इसे भी पढ़ें- वह VIP कौन? अंकिता भंडारी केस में हरीश रावत का BJP पर हमला, जांच पर संदेह जताते हुए दे डाली बड़ी चेतावनी
यशपाल आर्य ने कहा, यदि तत्काल ओवरलोड डंपरों पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया गया, खनन वाहनों पर सख्त निगरानी नहीं हुई, ट्रैफिक नियमों को कड़ाई से लागू नहीं किया गया और जिम्मेदार अधिकारियों पर आपराधिक कार्रवाई नहीं की गई, तो वे सड़क से सदन तक बड़ा जनआंदोलन छेड़ेंगे और सरकार को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


