UP Budget 2026-27. योगी सरकार आज वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट (UP Budget 2026-27) पेश कर रही है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में बजट पेश कर रहे हैं. बजट का आकार 9 लाख करोड़ का होने का अनुमान है. इस बजट में मेधावी बेटियों को स्कूटी देने का वादा पूरा हो सकता है. शिक्षामित्रों, अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी की उम्मीद भी इस बजट से लगाई जा रही है. विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण पर भी फोकस हो सकता है. यूपी के बजट में बड़ी घोषणा होने की संभावना है. जिसमें हर वर्ग के लिए सरकार कुछ न कुछ दे सकती है.

इसे भी पढ़ें : UP Budget 2026-27 : बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने आवास पर की पूजा अर्चना

बता दें कि विधानसभा का बजट सत्र (UP Budget Session 2026) 20 फरवरी तक प्रस्तावित है. विशेष सत्र में कई अध्यादेश पेश किए जाने की भी संभावना है. वहीं सत्र को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं. साथ ही सत्र की अवधि के दौरान राजधानी में यातायात से संबंधित कुछ बदलाव किए गए हैं.

देखिए LIVE :