इदरीश मोहम्मद, पन्ना। एमपी के पन्ना जिले में वन्यजीवों और इंसानों के बीच बढ़ते संघर्ष की एक और खौफनाक तस्वीर सामने आई है। रनवाह क्षेत्र में बकरियां चरा रहे एक चरवाहे पर टाइगर ने जानलेवा हमला कर दिया। मौत को करीब से देख कर लौटे चरवाहे का फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है।

यह घटना पन्ना के रनवाह निवासी रामदीन लुनिया (42) के साथ हुई। जानकारी के अनुसार, रामदीन पास के झालर क्षेत्र में अपनी बकरियां चरा रहे थे। तभी झाड़ियों में छिपकर बैठे एक टाइगर ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। ​घायल रामदीन ने अस्पताल में आपबीती सुनाते हुए बताया कि हमला इतना अचानक था कि उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला। टाइगर ने उनके गले के पास अपने दांत फंसाए और उन्हें झटके के साथ हवा में ऊपर उछाल दिया।

ये भी पढ़ें: खेत में काम कर रहे किसान पर जंगली भालू का हमला, चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण, अस्पताल में कराया भर्ती

जमीन पर गिरने के बाद रामदीन बुरी तरह जख्मी हो गए और खून से लथपथ हो गए। रामदीन के लिए उनकी बकरियां ही जीवनदान साबित हुईं। हमले के दौरान बकरियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर टाइगर का ध्यान भटक गया। टाइगर चरवाहे को छोड़कर बकरियों के पीछे भाग खड़ा हुआ, जिससे रामदीन को वहां से भागने का मौका मिल गया। ​​गंभीर हालत में रामदीन किसी तरह अपने घर पहुंचे और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भर्ती कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: खंडवा में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक: पूर्व विधायक पर लगाए गंभीर, पत्नी बोली- जेल में डालने की देते है धमकी

चरवाहा रामदीन लुनिया

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m