UP WEATHER TODAY. उत्तर प्रदेश में अब तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है. ठंड का असर कम होने के साथ ही अब दिन में गर्मी का ऐहसास होने लगा है. हालांकि अब भी भोर और देर रात हल्की ठंड और कोहरा छा रहा है. इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है. जिसके मुताबिक 13 फरवरी को राज्य के कई जिलों में मध्यम से घने कोहरे का अलर्ट जारी की गई है.

मौसम विभाग के अनुसार, चित्रकूट, अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर, मथुरा, मेरठ, कानपुर, सीतापुर, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, अमेठी, बाराबंकी, मैनपुरी, बहराइच, बुलंदशहर, चंदौली, शामली और झांसी शामिल हैं. वहीं तापमान की बात करें तो
लखनऊ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 13 February: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

विभाग की मानें तो दिन में धूप खिली रहेगी. हालांकि सुबह और रात के समय कोहरे ने कई शहरों को घेर रखा है. फिलहाल मौसम साफ रहेगा. दिन में तापमान बढ़ने से गर्मी का ऐहसास भी होगा. तेज धूप ने अपनी तेवर अभी से दिखाना शुरू कर दिया है. लिहाजा कुछ ही दिनों में गर्मी वाला मौसम देखने को मिलेगा.