Share Market Crash : आज, 13 फरवरी को शेयर बाजार में गिरावट आई. सेंसेक्स 800 पॉइंट गिरकर 82,850 पर ट्रेड कर रहा है. निफ्टी भी 250 पॉइंट गिरकर 25,550 पर आ गया. इंफोसिस और TCS जैसे IT स्टॉक्स में 6% तक की गिरावट आई है. मेटल और रियल्टी स्टॉक्स में भी आज गिरावट आई है. निफ्टी मेटल और रियल्टी इंडेक्स दोनों में 3% से ज़्यादा की गिरावट आई है. हिंडाल्को, VEDL और नेशनल एल्युमिनियम जैसे स्टॉक्स में लगभग 5% की गिरावट आई है. प्रेस्टीज, गोदरेज प्रॉपर्टीज और DLF में भी लगभग 5% की गिरावट आई है.

AI के डर से US में बिकवाली, भारतीय बाजार पर असर

US में AI से जुड़ी चिंताएँ बढ़ गई हैं. लोगों को डर है कि नए AI टूल्स पारंपरिक IT सर्विस बिज़नेस पर असर डाल सकते हैं. इस वजह से US में AI स्टॉक्स में बिकवाली हुई है. US मार्केट में गिरावट का असर भारत के IT सेक्टर पर भी पड़ रहा है, क्योंकि ये कंपनियां US क्लाइंट्स से सबसे ज़्यादा कमाती हैं. IT स्टॉक्स में गिरावट की वजह से पूरा भारतीय मार्केट दबाव में है.

2% गिरा US मार्केट

  • डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 669 पॉइंट्स (1.34%) गिरकर 49,451 पर बंद हुआ.
  • टेक-बेस्ड नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 2.03% गिरकर 22,597 पर बंद हुआ.
  • S&P 500 इंडेक्स 108 पॉइंट्स (1.57%) गिरकर 6,832 पर आ गया.
  • एशियाई मार्केट मिले-जुले रहे.
  • साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.35% बढ़कर 5,541 पर पहुंच गया.
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 0.76% गिरकर 57,199 पर आ गया.
  • हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग इंडेक्स 1.79% गिरकर 26,548 पर आ गया.
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.70% गिरकर 4,105 पर है.

विदेशी निवेशकों ने ₹108 करोड़ के शेयर खरीदे

विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 12 फरवरी को ₹108 करोड़ के शेयर खरीदे. घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹277 करोड़ के शेयर खरीदे. इस महीने, यानी फरवरी में अब तक FIIs ने ₹6,022 करोड़ के शेयर खरीदे हैं. इस दौरान, DIIs ने भी ₹4,222 करोड़ के शेयर खरीदे. जनवरी 2026 में, FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर बेचे. इस दौरान, DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे.

सेंसेक्स 559 पॉइंट गिरकर 83,675 पर हुआ बंद

कल, यानी 12 फरवरी को भी शेयर बाजार में गिरावट आई थी. सेंसेक्स 558 पॉइंट्स गिरकर 83,675 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 147 पॉइंट्स गिरकर 25,807 पर बंद हुआ. IT, मीडिया और रियल्टी स्टॉक्स में भारी बिकवाली हुई. निफ्टी IT इंडेक्स 5.51% गिरकर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 स्टॉक्स में से 17 में गिरावट आई.