प्रदीप मालवीय, उज्जैन। बाबा महाकाल की चतुर्थ सवारी में पर्यावरण संरक्षण की थीम अनुसार पर्यावरण संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए सभी श्रद्धालुओं को विभिन्न किस्म 11,000 पौधों का वितरण किया गया।
READ MORE: गहनों से भरा बैग कुत्ता उठा ले गयाः वारदात CCTV कैमरे में कैद, जिला अस्पताल की सुरक्षा पर उठे सवाल
इस अवसर पर रामघाट पर राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेश नाथ महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमट द्वारा श्रद्धालुओं को पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।
READ MORE: होटल राज पैलेस में देह व्यापारः 3 जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समेत मैनेजर हिरासत में
इसके पश्चात् पूरे सवारी मार्ग पर भी श्रद्धालुओं को पौधों का वितरण किया गया । प्रकृति संरक्षण के लिए इस सराहनीय कार्य को सराहते सभी श्रद्धालुओं द्वारा संकल्प लिया कि अपने घर के आंगन में एक पेड़ मां के नाम से पौधारोपण कर सिंहस्थ महापर्व के अंतर्गत हरित अभियान को सफल बनाएगे ।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


