Gold Silver Investment : चांदी की कीमतों में आज, 17 फरवरी को लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट आई. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलोग्राम चांदी की कीमत 6,667 गिरकर 2,34,280 प्रति किलोग्राम हो गई. इससे पहले सोमवार को चांदी की कीमत 2,40,947 प्रति किलोग्राम थी.

10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत आज 2,903 गिरकर 1,51,195 हो गई. इससे पहले सोमवार को यह 1,54,098 प्रति 10 ग्राम थी. हालांकि, पिछले चार कारोबारी दिनों में चांदी 32,169 और सोना 6,127 सस्ता हुआ है. 29 जनवरी को बुलियन मार्केट में सोना 1,76,121 के ऑल-टाइम हाई पर और चांदी 3,85,933 के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई थी. तब से सोना 24,926 और चांदी 1,51,653 सस्ती हो गई है.
शहरों में रेट अलग-अलग क्यों होते हैं?
IBJA गोल्ड प्राइस में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर का मार्जिन शामिल नहीं है. इसलिए, शहरों में रेट अलग-अलग होते हैं. RBI इन रेट का इस्तेमाल सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है. कई बैंक गोल्ड लोन रेट तय करने के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं.
2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हो गई. 2025 में सोने की कीमत 57,000 (75%) बढ़ी. 31 दिसंबर, 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,162 थी, जो 31 दिसंबर 2025 को बढ़कर 1,33,195 हो गई. इस दौरान चांदी की कीमत ₹1.44 लाख (167%) बढ़ी. 31 दिसंबर, 2024 को एक किलोग्राम चांदी की कीमत ₹86,017 थी, जो साल के आखिरी दिन बढ़कर 2,30,420 प्रति किलोग्राम हो गई.
सोना खरीदते समय इन दो बातों का ध्यान रखें
- सर्टिफाइड सोना खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड सोना खरीदें. यह नंबर अल्फान्यूमेरिक हो सकता है, या कुछ ऐसा हो सकता है: AZ4524. हॉलमार्किंग सोने के कैरेट को दिखाता है.
- कीमत क्रॉस-चेक करें: सोने का सही वज़न और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्स (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस-चेक करें. सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है।
असली चांदी पहचानने के 4 तरीके
- मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी मैग्नेट से नहीं चिपकती. अगर चिपकती है, तो वह नकली है.
- आइस टेस्ट: चांदी पर बर्फ रखें. असली चांदी पर बर्फ बहुत तेज़ी से पिघलेगी.
- स्मेल टेस्ट: असली चांदी में कोई गंध नहीं होती. नकली चांदी में तांबे जैसी गंध आ सकती है.
- क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें. अगर काला निशान दिखे, तो वह असली है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


