Bastar News Update : कांकेर। चारामा थानांतर्गत आवंरी निवासी 36 वर्षीय महेंद्र कुमार कोसरिया पिता किशोर को गंभीर चोट आने से मौत हो गया। रायपुर के अस्पताल से अस्पताली मेमो पेश कर पुलिस को बताया गया कि मृतक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया, जहां उसका 8 जनवरी को मौत हो गया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।

सड़क हादसे में घायल की मौत
कांकेर। बांदे थानांतर्गत मरोड़ा शिव मंदिर के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल का इलाज के दौरान मौत हो गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गढ़चिरौली जिला के थाना एरापल्ली अंतर्गत ग्राम पीपरी धुरगी निवासी 21 वर्षीय दीपक शिल्लुएस एक्का का 18 नवंबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर चोट आने से मौत हो गया। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया।
सार्वजनिक स्थान शराब सेवन और अवैध बिक्री करते तीन गिरफ्तार
कांकेर। चारामा और बांदे पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी करते हुए सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने और अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा देने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। चारामा पुलिस ने 19 फरवरी को छापामारी कर 27 वर्षीय फलेश्वर नेताम पुत्र स्व. तुलसीराम और 23 वर्षीय कमल उईके पुत्र गनेश्वर, दोनों ग्राम कोचवाही निवासी, को पकड़ा। आरोपी ग्राम कंडेल के पास सड़क किनारे शराब का सेवन कर रहे थे। उनके खिलाफ धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। वहीं बांदे पुलिस ने 19 फरवरी को दोपहर ढाई बजे ग्राम करेनार में छापामारी कर 50 वर्षीय महेश आमले पुत्र जयराम को अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा देने के आरोप में गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ भी धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हैंडपंप नहीं, दो किलोमीटर दूर से पानी ला रहे लोग
जगदलपुर। ग्राम पंचायत खमेसरी राजनगर 2 के स्कूल पारा में पेयजल संकट से लखेश्वर बघेल विधायक को अवगत कराया। हेमंत कश्यप जिला उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस के साथ ग्रामीणों ने तत्काल हैंडपंप खनन कराए जाने का आग्रह किया। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल पारा क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को लगभग 2 किलोमीटर दूर से पानी लाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। विधायक ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी हरी सिंह मरकाम को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने पत्र लिखा। इसके पश्चात अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। मरकाम ने शीघ्र स्कूल पारा क्षेत्र में हैंडपंप खनन कराकर पेयजल समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
30 लीटर शराब जब्त एक आरोपी गिरफ्तार
कांकेर। थाना बांदे पुलिस ने अवैध रूप से हाथ भट्टी से बनी देशी महुआ शराब की बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब सहित अन्य सामग्री जब्त की है। जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को ग्राम पीव्ही 88 रघुनाथपुर में कार्रवाई करते हुए आरोपी 37 वर्षीय असीत बसु को पकड़ा गया। उसके पास से लगभग 30 लीटर अवैध महुआ शराब, एक बड़ा जरमन का डिब्बा, एक छोटा डिब्बा तथा गुलाबी रंग की प्लास्टिक बाल्टी बरामद की गई।
जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 5 हजार 700 रुपएं आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) केतहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई थाना प्रभारी रामचन्द्र साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक, आरक्षक तथा महिला आरक्षक शामिल रहें।
सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता स्वीकृत
कांकेर। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कांकेर द्वारा नरहरपुर विकासखंड के ग्राम हटकाचारामा निवासी सड़क दुर्घटना में मृतक आशीष कुमार शोरी के पिता द्वारसिंग शोरी के लिए 25 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। हितग्राही को स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार नरहरपुर के माध्यम से किया जाएगा।
मिशन वात्सल्य योजना के तहत केस वर्कर पद पर भर्ती
दंतेवाड़ा। महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग, इंद्रावती भवन, रायपुर द्वारा मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत चाइल्ड हेल्पलाइन संचालन हेतु भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिला स्तर पर चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट तथा रेलवे स्टेशन स्थित चाइल्ड हेल्पलाइन डेस्क में रिक्त 01 पद केस वर्कर की पूर्ति की जानी है। पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी। इस संबंध में अधिकारी जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त कर सकते है।
एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 25 फरवरी को
कांकेर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा कांकेर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 25 फरवरी को सुबह 11 से अपरान्ह 03 बजे तक किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 887 रिक्तियों के आधार पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी बी.आर. ठाकुर ने बताया कि उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सिक्युरिटी गार्ड के 200 पद, सिक्युरिटी सुपरवाइजर के 50 पद, फिल्ड ऑफिसर के 02, एकाउंटेट के 06, लेबर के 200, सेल्स एग्जीक्यूटिव के 200, टीम मैनेजर के 25, प्रोडक्ट एडवाईजर के 200 और सेल्स कंसलटेंट के 04 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होकर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदक ई-रोजगार के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/ पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


