Phone Pe Fingerprint Payments : डिजिटल पेमेंट की बड़ी कंपनी PhonePe ने अपने यूजर्स के लिए एक खास फीचर लॉन्च किया है. अब, UPI ट्रांजैक्शन करने के लिए बार-बार 4 या 6 डिजिट का PIN डालने की जरूरत नहीं है. यूजर्स अपने स्मार्टफोन के बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन, जैसे फिंगरप्रिंट या फेस ID का इस्तेमाल करके सीधे पेमेंट कर पाएंगे.

PhonePe ने कहा कि इस फीचर का मकसद पेमेंट को ज़्यादा सुरक्षित और आसान बनाना है. अभी, यह फीचर एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए उपलब्ध है, और जल्द ही इसे iPhone (iOS) यूज़र्स के लिए भी रोल आउट किया जाएगा.

‘शोल्डर सर्फिंग’ से छुटकारा, भीड़ में भी सुरक्षित रहें

PhonePe के मुताबिक, भीड़ वाली जगहों पर पेमेंट करते समय अक्सर ‘शोल्डर सर्फिंग’ (पीछे से किसी का PIN देखना) का खतरा रहता है. बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन इस खतरे को पूरी तरह खत्म कर देगा. इसके अलावा, यूज़र्स अक्सर अपना UPI PIN भूल जाते हैं या गलत टाइप कर देते हैं, जिससे ट्रांजैक्शन फेल हो जाते हैं. लिमिट ₹5,000 तक, इससे ज़्यादा के लिए PIN की जरूरत होगी.

कंपनी ने इस ‘वन-टच’ पेमेंट मेथड के लिए एक लिमिट तय की है. यूजर्स बायोमेट्रिक्स के जरिए ₹5,000 तक का ट्रांज़ैक्शन कर पाएँगे. सिक्योरिटी कारणों से, अगर पेमेंट अमाउंट ₹5,000 से ज़्यादा है, तो भी सिस्टम UPI PIN माँगेगा.

स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस: बायोमेट्रिक पेमेंट कैसे इनेबल करें

अगर आप PhonePe यूज़र हैं, तो आप इन 5 आसान स्टेप्स में यह फ़ीचर एक्टिवेट कर सकते हैं: